DU ADMISSION 2018: ऑनलाइन आवेदन से पहले कर लें ये खास तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीयू के 61 कॉलेज अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पर दाखिला देंगे। छात्रों को दाखिला एक ही कॉलेज में मिलेगा।
- अंडरग्रेजुएट में एससी व एसटी में 12150 सीट और ओबीसी में 14580 सीटें हैं। करीब 27 सौ सीट सुपरन्यूमेरी सीट हैं, जिसमें कश्मीरी विस्थापितों को दाखिला मिलेगा, जिसमें से दस फीसदी तक कट ऑफ में छूट भी मिलेगी, जबकि 1620 सीटें पर्सन विद डिसबिलिटी के लिए आरक्षित हैं।
- डीयू की अधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in के माध्यम से ही http//admission.du.ac.in पर फॉर्म मिलेगा। वेबसाइट में ही दाखिले से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। आवेदन पत्र भरते समय रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ध्यान से पड़ें।
- छात्रों को वेबसाइट के साथ-साथ स्मार्ट फोन पर डीयू ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।
- एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, स्पोर्ट्स, ईसीए, कश्मीरी विस्थापित, डिफेंस कोटे का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ इससे जुड़े दस्तावेज भी अलग से जमा करना होगा।
- ऑनलाइन दाखिला आवेदन में छात्र एक ही ईमेल आईडी से एक ही आवेदन पत्र भर पाएगा।
- ऑनलाइन आवेदन के दौरान आवेदन पत्र में सभी विषयों को भरें, क्योंकि आवेदन पत्र व फीस जमा होने के बाद उसमें संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।
आवेदन पत्र भरने के बाद प्रिंट आउट लें व संभालकर रखें
- एक ही आवेदन पत्र पर छात्रों को स्नातक के सामान्य और प्रवेश परीक्षा वाले प्रोग्राम में दाखिले का मौका मिलेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपनी पसंद के आधार पर सभी प्रोग्राम व कोर्स को आवेदन पत्र में चुनें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद फीस का भुगतान छात्र क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीएल से कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र भरने के बाद प्रिंट आउट लें व संभालकर रखें। यदि फॉर्म भरने के बाद प्रिंट आउट नहीं ले पाए तो वेबसाइट पर लॉगइन करके फॉर्म का प्रिंट आउट लिया जा सकेगा।
- नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों को सुविधा देने के लिए कैंपस में नॉर्थ-ईस्ट सेल भी गठित किया जाएगा।
- कटऑफ फाइनल से पहले डीयू प्रशासन और कॉलेज मई के आखिर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करेगा।
- पोस्ट ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ प्रोग्राम में 18 मई और एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में 20 मई से आवेदन कर सकते हैं।
- छात्र अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी इंफोरमेशन सेंटर में 011-27006900 पर फोन कर या फिर du.ug.help2018@gmail.com पर ईमेल भेजकर भी मदद मांग सकते हैं।
आवेदन के दौरान इन दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत
- दसवीं और 12वीं कक्षा का प्रमाणपत्र व अंकपत्र
- 12वीं कक्षा का प्रोविजनल सर्टिफिकेट या ओरिजनल सर्टिफिकेट
-चरित्र प्रमाण पत्र (छह महीने से अधिक पुराना न हो)
-माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- नई खींची गई फोटो
- सिग्नेचर की स्कैन फोटोकॉपी
- आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, कश्मीरी, सैनिक, स्पोर्ट्स व ईडब्ल्यूएस) का लाभ लेने के लिए संबंधित सर्टिफिकेट की असल कॉपी और सत्यापित कॉपी
- ओबीसी क्रीमी लेयर के छात्रों को अपना आय प्रमाणपत्र देना होगा