{"_id":"57756dcb4f1c1ba95c79ad5e","slug":"du-1-5-percent-cut-on-changing-stream","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: स्ट्रीम चेंज करने पर 1-5 फीसदी तक कटौती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU: स्ट्रीम चेंज करने पर 1-5 फीसदी तक कटौती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ में उछाल आया है। कट ऑफ आते ही न केवल यह छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन रही है बल्कि छात्र कट ऑफ की कैलकुलेशन के फेर में भी फंसे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि स्ट्रीम बदल कर दाखिला लेने पर कॉलेज एक से पांच फीसदी तक की कटौती करेंगे। अलग-अलग कॉलेजों मेें यह कटौती अलग-अलग है। इस कटौती के कारण कट ऑफ स्तर उनके अंक प्रतिशत से कहीं ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन
डीयू प्रशासन की ओर से कॉलेजों से स्ट्रीम चेंज पर की जानी वाली कटौती की जानकारी मांगी गई थी। दाखिले के पहले प्रशासन की ओर से 51 कॉलेजों की कटौती को जारी कर दिया गया है। रामजस कॉलेज में स्ट्रीम बदल कर बीकॉम में दाखिला लेने पर पांच फीसदी की कटौती का नियम है।
विज्ञापन
इस तरह बीकॉम के लिए जो कट ऑफ 98.75 है, वही स्ट्रीम चेंज करने पर पांच फीसदी कटौती के नियम के कारण 103.75 फीसदी हो रही है। छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें कॉलेज-कॉलेज जाकर इस कटौती को देखने की आवश्यकता नहीं है। इस कटौती को डीयू की वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
कई कॉलेजों ने कटौती का नियम नहीं रखा है। वहीं कुछ ने सीटों से अधिक दाखिलों से बचने के लिए ज्यादा कटौती रखी है। मसलन लेडी श्रीराम कॉलेज में कॉमर्स या साइंस का छात्र यदि बीए प्रोग्राम में दाखिला लेता है तो कोई कटौती नहीं की जाएगी। जबकि अदिति महाविद्यालय में साइंस व आर्ट्स का छात्र बीकॉम में दाखिला लेता है तो उसके अंकों में से पांच फीसदी की कटौती की जाएगी।
हिंदू व आईपी कॉलेज ने बीए प्रोग्राम में कॉमर्स व साइंस के छात्र के दाखिला लेने पर यह कटौती तीन फीसदी रखी है। वहीं किरोड़ीमल कॉलेज ने बीए व बीकॉम के लिए यह कटौती दो-दो फीसदी रखी है। मिरांडा हाउस ने केवल बीए प्रोग्राम के लिए ही एक फीसदी कटौती का नियम रखा है।