फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dressed in seventy million of the college auditorium, will not seen before

सात करोड़ में तैयार होगा इस कॉलेज का सभागार, पहले कहीं देखा नहीं होगा

Sun, 12 Feb 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Sun, 12 Feb 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Dressed in seventy million of the college auditorium, will not seen before
kirorimal auditorium - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी किरोड़ीमल कॉलेज (केएमसी) देश को अमिताभ बच्चन, सतीश कौशिक, सुशांत सिंह, कबीर खान जैसे अभिनेता व निर्देशक दे चुका है।

विज्ञापन

कॉलेज के फ्रैंक ठाकुर दास मेमोरियल सभागार से ऐसे ही नामचीन कलाकारों को तैयार करने के लिए इसके पुनर्निर्माण की ओर कदम बढ़ाया है। सभागार तैयार हो जाने पर यह आधुनिकता और तकनीक का अनूठा संगम होगा जो अन्य सभागार के लिए मिसाल बनेगा।
विज्ञापन


स्टेट ऑफ आर्ट थीम पर तैयार होने वाले इस सभागार पर 7 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। किरोड़ीमल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिनेश खट्टर ने बताया कि कॉलेज में इस सभागार का नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के गुरु फ्रैंक ठाकुरदास के नाम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

​फ्रैंक ठाकुर दास उनके ड्रामा टीचर थे

Dressed in seventy million of the college auditorium, will not seen before
दिल्ली विश्वविद्यालय

​फ्रैंक ठाकुर दास उनके ड्रामा टीचर थे। इस सभागार से कॉलेज के पूर्व छात्र रहे बिग बी के अलावा अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक, धूम-3 फेम निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य, फिल्म बजरंगी भाई जान फेम निर्देशक कबीर खान, सुल्तान के निर्देशक अली अब्बास, जैसे नामी लोग जुड़े रहे हैं। 

बीते दस सालों से यह सभागार बंद पड़ा है। ऐसे में इसके पुनर्निर्माण के लिए नामी आर्किटेक्ट का सहारा लेकर डिजाइन तैयार कराया गया है। बीते दिनों मुम्बई में कॉलेज के पूर्व छात्रों की एल्युमिनी मीट का आयोजन किया गया था। फंड जुटाने के अभियान में अमिताभ बच्चन ने सभागार के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

डॉ. खट्टर ने दावा किया कि ऐसा सभागार किसी शिक्षण संस्थान में देखने को नहीं मिलेगा। कॉलेज एक एल्युमिनी मीट भी आयोजित करने जा रहा है। इसमें अमिताभ बच्चन, सतीश कौशिक, समेत सभी पूर्व छात्रों को बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed