फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dr bibek debroy presents in convocation ceremony in the north camp university

विद्यार्थियों ने कैप हवा में उछाल मनाई खुशी, 835 को मिली उपाधियां

Wed, 21 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 21 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
dr bibek debroy presents in convocation ceremony in the north camp university

शहर के सेक्टर-23ए स्थित द नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 835 विद्यार्थियों का उपाधियां दी गईं। यह सभी स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन


मेरिट के आधार पर 38 प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। उपाधियों का प्राप्त कर विद्यार्थियों ने अपनी कैप हवा में उछाल खुशी जाताई। 
विज्ञापन


समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर नीति आयोग के सदस्य अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह उपाधियां देश और समाज के सेवा और उत्थान के लिए दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सजग व शिक्षित नागरिक होने के नाते समाज के प्रति उनका बड़ा दायित्व है। जिस पर खरा उतरने की जरूरत है। उपाधि पाने वाले कुल 835 छात्रों में बीटेक से 506, एमटेक से 128, बीबीए व एलएलबी के 53, एमबीए के 34, बीएससी मैथ के 10 एमएससी मैथ के 14, बीकॉम से 30, बीएसी इकोनॉमिक्स के 16 व एलएलएम से तीन छात्र शामिल हैं। 


पीएचडी के तीन छात्रों को डिग्री बांटी गई। मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन छात्रों ने कहा कि वह अपने दायित्व को हमेशा निभाएंगे। समारोह के दौरान सभी छात्र परंपरागत परिधानों में नजर आए। डिग्री लेने के बाद सीएसई-आईटी की स्वर्ण पदक विजेता सान्या गंभीर ने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed