{"_id":"595135a54f1c1b8c3d8b4885","slug":"door-closed-for-under-graduate-courses-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला: एंट्रेस आधारित यूजी कोर्स में आवेदन खिड़की बंद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू दाखिला: एंट्रेस आधारित यूजी कोर्स में आवेदन खिड़की बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में सात एंट्रेस आधारित कोर्सेज में दाखिले के लिए 16 जून को शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया रविवार आधी रात को संपन्न हो गई। इसके तहत कुल 73,873 पंजीकरण किए गए, जबकि फीस जमाकर कर 38,738 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
बीते साल की तरह ही इस साल भी बीएमएस (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी), बीबीई (बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स) व बीबीए (एफआईए) पंसदीदा कोर्स बना हुआ है। आवेदकों के बीच बीएलएड को लेकर भी खासा उत्साह है।
विज्ञापन
डीयू दाखिला ओएसएडी (विशेष कार्य अधिकारी) आशुतोष भारद्वाज के मुताबिक, 38,738 विद्यार्थियों ने फीस जमा कराकर आवेदन किया है। सबसे ज्यादा आवेदन बीएमएस, बीबीई व बीबीए के लिए आए हैं।
विज्ञापन
इसमें 15,839 विद्यार्थियों ने तो फीस जमा कराई, जबकि 737 छात्रों ने फीस जमा नहीं की है। दूसरे नंबर पर बीएलएड कोर्स है। इसके लिए 8583 आवेदकों ने फीस जमा की।
आवेदन के मामले में तीसरे नंबर पर डीयू के कलस्टर इनोवेशन सेंटर के अंतर्गत चलने वाला बीटेक आईटी एंड मैथमेटिकल इनोवेशन है। इस कोर्स के लिए 5166 छात्रों ने आवेदन किया है, जबकि 1009 ने फीस ही जमा नहीं कराई है।
वहीं, बीए ऑनर्स ह्यूमेेनिटीज एंड सोशल साइंस के लिए 4768 आवेदन हुए हैं। इस कोर्स के लिए 1503 छात्रों ने फीस जमा नहीं की। बीएससी (फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस) के लिए 2363 छात्रों ने आवेदन कर दाखिले के लिए दावेदारी की है, जबकि बीए ऑनर्स मल्टीमीडिया एंड मॉस कम्युनिकेशन के लिए 1771 और बीए ऑनर्स म्यूजिक (संगीत) के लिए 248 आवेदन हुए हैं।
दो व सात को परीक्षा
डीयू में बीए ऑनर्स (संगीत) को छोड़कर बाकी कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा दो व सात जुलाई को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार या शुक्रवार को ऑनलाइन एडमिट कार्ड निकाल सकेंगे। दो-दो घंटे की समयावधि में होने वाली यह परीक्षाएं, सुबह आठ से दस, दोपहर 12 से दो व चार से छह बजे तक होंगी।