फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dmission list, ending three days of admission 1600

एनसीवेब में पहली लिस्ट के दाखिले समाप्त, तीन दिनों में 1600 हुए एडमिशन

Tue, 19 Jul 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
dmission list, ending three days of admission 1600
दिल्ली विश्वविद्यालय

डीयू के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में पहली कटऑफ के दाखिले सोमवार को समाप्त हो गए। पहली कटऑफ के आधार पर सोमवार तक सभी 25 सेंटरों पर लगभग 1600 दाखिले हो गए। 

विज्ञापन


बारिश के बावजूद काफी संख्या में छात्राएं दाखिला लेने के लिए पहुंचीं। अब बुधवार (20 जुलाई) को दूसरी कटऑफ के आधार पर दाखिले होंगे। पहली कटऑफ में जिस तरह से 90 फीसदी से अधिक अंक वाली छात्राएं दाखिला ले रही हैं, उससे दूसरी कटऑफ में ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि पहली कटऑफ के आधार पर तीन दिन चले दाखिला प्रक्रिया के तहत बीए व बीकॉम की लगभग 11,784 सीटों पर 1600 दाखिले हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनसीवेब का छात्राओं में क्रेज बढ़ रहा है। इसका कारण हैं कि उन्हें एनसीवेब में दाखिले के साथ-साथ नौकरी या फिर स्किल बेस्ड कोर्सेज करने का अवसर मिल जाता है। अब आगामी 20 जुलाई को सभी 25 सेंटर के लिए दूसरी कटऑफ जारी होगी। इसके आधार पर 20, 21, व 22 जुलाई तक दाखिले होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed