{"_id":"58fb6aaa4f1c1b4b168b4ce5","slug":"dj-and-loud-speaker-banned-in-ramjas-college-after-4-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजस कॉलेज में चार बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे-लाउडस्पीकर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रामजस कॉलेज में चार बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे-लाउडस्पीकर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Apr 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
ramjas college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजस कॉलेज में अब शाम को चार बजे के बाद डीजे व लाउडस्पीकर नहीं बज सकेगा। कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज में शाम चार बजे के बाद होने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल की ओर से कॉलेज में एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि कॉलेज में शोर मुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए यह जरूरी है। इस तरह से चार बजे के बाद किसी भी तरह के कार्यक्रम को करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
कॉलेज प्रिंसिपल पी.सी तुलसीयान की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि शोर मुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए फ्रैशर पार्टी, स्वागत, विदाई समारोह व अन्य कार्यों के लिए तभी अनुमति दी जाएगी जब वह कार्यक्रम शाम चार बजे तक समाप्त हो जाएगा। कॉलेज में शाम चार बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
चार बजे के बाद डीजे बजाना भी प्रतिबंधित होगा। विभागों में होने वाले सेमिनार व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को चार बजे से पहले ही समाप्त करना होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम करने के लिए संबंधित विभाग के शिक्षक की मंजूरी भी जरूरी होगी। जब तक कार्यक्रम समाप्त नहीं हो जाता है तब तक दो शिक्षकों का इसमें शामिल रहना जरूरी है।
इनमें से एक शिक्षक महिला होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि फरवरी में छात्र संगठनों के बीच हिंसा हुई थी। इस कारण से कॉलेज का माहौल काफी गरम रहा था। वहीं बीते दिनों ड्रामाटिक सोसाइटी की ओर से आयोजित नाटकों के फेस्टिवल मुखातिब में भी कुछ नाटकों के मंचन को रद कर दिया था।