फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Divyanga and poor students coming down the line, online and offline enrollment option

दिव्यांग व गरीब रेखा के नीचे आने वाले छात्रों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दाखिले का विकल्प

Sun, 10 Jul 2016 03:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jul 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
Divyanga and poor students coming down the line, online and offline enrollment option
दिल्ली यूनिवर्सिटी
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में रेगुलर कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है, अब अगले सप्ताह के अंत से एसओएल (स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग) में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसओएल में उपलब्ध पांच स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया 15 जुलाई को शुरू होगी। एसओएल अधिकारियों का पूरा प्रयास है कि इस तारीख से प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। प्रवेश प्रक्रिया और फीस भुगतान ऑनलाइन होगा। आवेदक 31 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे जबकि इसके बाद 15 सितंबर तक विलंब शुल्क के साथ दाखिला लिया जा सकेगा। 
विज्ञापन


अगले सप्ताह से शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया के संबंध में प्रशासन की ओर से एक से दो दिन में औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। वहीं प्रशासन एसओएल में दाखिले के लिए आने वाले दिव्यांग व गरीब रेखा के नीचे आने वाले छात्रों को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से दाखिले का विकल्प उपलब्ध कराएगा। ऐसे आवेदकों को दाखिला शुल्क में राहत प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हर साल एसओएल में लगभग डेढ़ लाख छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें बीए प्रोग्राम, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स व बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र शामिल हैं। कम अंकों के कारण जो छात्र रेगुलर कॉलेज की कट ऑफ में जगह नहीं बना पाते वह एसओएल का रुख करते हैं। हालांकि बीते साल 90 से अधिक अंक लाने वाले कई छात्रों ने भी एसओएल में दाखिला लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed