फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diploma Engineering counseling release date, will be with the choice of course options

डिप्लोमा इंजीनियरिंग काउंसलिंग की तारीख जारी, च्वाइस के साथ देना होगा कोर्स का विकल्प

Mon, 04 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गड़गांव Updated Mon, 04 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Diploma Engineering counseling release date, will be with the choice of course options
काउंसलिंग

प्रदेश के राजकीय और प्राइवेट डिप्लोमा इंजीनियरिंग व फार्मेसी कॉलेजों में दाखिले के लिए अब नई तारीख जारी कर दी गई है। हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसाइटी (एचएसटीईएस) की ओर से केवल एक ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की तारीख जारी की गई है। 

विज्ञापन


बाकी काउंसलिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बता दें कि पहली बार डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश परीक्षा न लेकर 10वीं कक्षा के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन

पहले डिप्लोमा इंजीनियरिंग की काउंसलिंग 28 जून से 1 जुलाई तक होनी थी, लेकिन जाट आरक्षण की पेच की वजह से विभाग ने इसे रद्द कर दिया है। 

अब इस मामले में 4 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई है। इसके मद्देनजर विभाग ने केवल एक ही काउंसलिंग तारीख जारी की है। अगर हाईकोर्ट की सुनवाई टलती है तो काउंसलिंग फिर रद्द होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, छात्रों से पहली काउंसलिंग के तहत कॉलेज च्वाइस व ट्रेड का विकल्प मांगा जाएगा। इसके बाद सभी छात्रों को कॉलेज अलॉट किया जाएगा। डिप्लोमा फार्मेसी और डिप्लोमा लैटरल इंजीनियरिंग की काउंसलिंग 4 से 7 जुलाई और डिप्लोमा इंजीनियरिंग की काउंसलिंग 5 से 8 जुलाई तक होगी।  एचएसटीईएस के संयुक्त निदेशक राजेश अग्रवाल ने बताया कि विभाग ने काउंसलिंग की तारीख जारी कर दी है। बाकी हाईकोर्ट और सरकार के फैसले का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed