{"_id":"5838548d4f1c1b983513bde0","slug":"digital-library-for-research-scholars-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोधकर्ताओं के लिए बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शोधकर्ताओं के लिए बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Nov 2016 07:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय शोध की गुणवत्ता को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के लिए डिजिटल रिसोर्स लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना बना रहा है। खास तौर पर यह विशेष लाइब्रेरी या रिसोर्स सेंटर शोधकर्ताओं के लिए स्थापित किए जाएंगे। जहां शोध करने वालों को एक खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें वे अपने शोध के डाटा का भंडारण कर सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल डीयू ने हर स्तर पर शोध को बढ़ावा देने के लिए एक मसौदा तैयार किया है। जिसमें में शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए कई तरह के बिंदुओं को शामिल किया है। डीयू में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए तैयार इस मसौदे में वैश्विक मानकों के अनुरूप अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास के तहत स्पेशल डिजिटल लाइब्रेरी-रिसोर्स सेंटर स्थापित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
जिसमें बैंक खाते के समान ही अनुसंधान करने वाले का एक खाता होगा। इस खाते में उपलब्ध डाटा बेस को वह दुनिया के किसी कोने से एक्सेस कर सकेंगा। हर स्तर डिजिटल के बढ़ते जा रहे प्रभाव को देखते हुए इस तरह की डिजिटल रिसोर्स लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
साथ ही डीयू औद्यौगिक संवाद सेल स्थापित करने की भी योजना बना रहा है। इस सेल का काम इंडस्ट्री व शिक्षाविदों के बीच संवाद को बढ़ावा देना होगा। इससे इंडस्ट्री के बीच सहयोग व साझेदारी भी बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ अनुसंधान करने वालों व शिक्षकों को भी होगा। इन योजनाओं के लिए प्राप्त होने वाली राय के बाद ही डीयू इस दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाएगा।