फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   deshbandhu college of delhi university do not have principal

दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में नहीं है प्रिंसिपल, सभी काम पड़े हैं ठप

Fri, 06 Apr 2018 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Apr 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
deshbandhu college of delhi university do not have principal
delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय का देशबंधु कॉलेज बीते डेढ़ माह से बिना प्रिंसिपल के चल रहा है। कॉलेज में प्रिंसिपल के नहीं होने के कारण सभी काम अटके हुए हैं। वर्ष 2017 में स्थायी प्रिंसिपल पद के लिए साक्षात्कार हुआ था।

विज्ञापन


प्रिंसिपल की स्थायी नियुक्ति के लिए कॉलेज ने तीन शिक्षकों का पैनल बनाकर डीयू प्रशासन को भेज दिया था। इस पैनल में वर्तमान में तत्कालीन ओएसडी (प्रिंसिपल) का नाम भी शामिल था। उसके बाद अपेक्स कमेटी हुई।
विज्ञापन


कमेटी ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। डीयू के नियमानुसार यदि किसी व्यक्ति को उस पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जो तो उसे पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोग्य घोषित होने के बाद कॉलेज प्रिंसिपल ने अपना त्याग पत्र गवर्निंग बॉडी को भेज दिया। लेकिन अब तक गवर्निंग बॉडी ने उनका त्याग पत्र स्वीकार नहीं किया। ऐसे में वह अब तक प्रिंसिपल हैं लेकिन वह कॉलेज नहीं आ रहे हैं और सब कुछ बिना प्रिंसिपल के चल रहा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय विद्वत परिषद(एकेडेमिक काउंसिल) सदस्य प्रो हंसराज ने बताया कि तत्कालीन प्रिंसिपल (ओएसडी)ने कॉलेज के चेयरमैन को अपना त्याग पत्र भेज दिया, मगर उनका त्याग पत्र आज तक स्वीकार नहीं हुआ।

कॉलेज शिक्षकों का कहना है कि त्याग पत्र देने के बाद से उन्होंने कॉलेज आना बंद कर दिया है। प्रो हंसराज ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को हमेशा काम पड़ता है लेकिन प्रिंसिपल नहीं है। उन्होंने तत्काल स्थायी-अस्थायी प्रिंसिपल की नियुक्ति के लिए डीयू कुलपति प्रो योगेश कुमार त्यागी को पत्र लिखा है।


उन्होंने मांग की है कि कॉलेज में कई ऐसे शिक्षक हैं जो प्रिंसिपल पद की पूर्ण योग्यता रखते हैं। उनमें से ही किसी वरिष्ठ शिक्षक को प्रिंसिपल का कार्यभार सौंपा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed