फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deputy cm of Delhi wrote a letter to Irani sought concession for students

उपमुख्यमंत्री ने लिखा स्मृति ईरानी को पत्र, दिल्ली के छात्रों के लिए मांगी रियायत

Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Deputy cm of Delhi wrote a letter to Irani sought concession for students
मनीष सिसोदिया

दिल्ली विश्वविद्यालय की कटऑफ में दिल्ली के छात्रों को पांच फीसदी रियायत देने की मांग को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने पत्र के माध्यम से उनका ध्यान इस और दिलाया है कि दिल्ली के छात्रों को दाखिला नहीं मिलता है। उन्होंने दाखिला नहीं मिल पाने का जिम्मेदार डीयू की दाखिला प्रक्रिया को बताया है। 
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में कहा है कि डीयू में दाखिले के लिए एक टेस्ट लिया जाना चाहिए और दिल्ली के छात्रों को कटऑफ में पांच फीसदी की छूट मिलनी चाहिए। कटऑफ के आधार पर दाखिले होने के कारण कई ऐसे प्रतिभावान बच्चे होते हैं जिनके अच्छे अंक होने पर भी वह दाखिला नहीं पा पाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विभिन्न राज्य बोर्ड के छात्र कई कारणों से ज्यादा अंक पाते हैं। इनमें से एक कारण हाल ही में गुजरात और बिहार बोर्ड के टॉपर्स घोटाले के रुप में सामने आया है। ऐसे घोटालों का खामियाजा दिल्ली के छात्रों को भुगतना पड़ता है। 

उन्होंने पत्र में कहा है कि इस समस्या के समाधान के लिए डीयू दाखिला प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत है। सभी के लिए टेस्ट हो जिससे कि सभी राज्यों के बच्चों को प्रतिभा के आधार पर दाखिला मिल सके। 


वहीं उन्होंने पत्र में बताया है कि दिल्ली सरकार 300 करोड़ वार्षिक डीयू के 28 कॉलेजों को दे रही है। इसलिए इन 28 कॉलेजों में प्राथमिकता देते हुए 5 अंक वेटेज के रुप में दिए जाने की जरूरत है। इन कॉलेजों में यह व्यवस्था इसी सत्र से शुरू कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed