फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university will support research

दिल्ली विश्वविद्यालय देगा रिसर्च को बढ़ावा

Fri, 25 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
delhi university will support research
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों व शिक्षकों को शोध (रिसर्च) में आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। डीयू अपने स्तर पर स्टॉर्ट-अप शुरू करने वालों को सहयोग देगा और बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करेगा। वहीं डीयू स्नातक स्तर के छात्रों को भी शोध करने का मौका प्रदान करेगा।

विज्ञापन


इसके लिए उन्हें कुलपति छात्र फंड से अनुदान दिया जाएगा। दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय ने हर स्तर पर शोध को बढ़ावा देने के लिए एक ड्राफ्ट प्लान तैयार किया है। अब इस ड्राफ्ट पर डीयू ने विभागों व कॉलेज शिक्षकों से छह दिसंबर तक सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय की सोच है कि सबको शोध करने का अवसर मिले। लिहाजा ड्राफ्ट में स्नातक छात्रों को भी शोध का अवसर देने की बात कही गई है। इस तरह से स्नातक स्तर पर छात्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों व कार्यशालाओं में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राफ्ट में कॉलेज स्तर की फैकल्टी को दिए जाने वाले अनुदान में भी बढ़ोत्तरी करने की बात है। शोध के लिए स्कॉलरशिप होने के बाद भी यदि वह राशि कम पड़ रही है तब भी डीयू सहायता करेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय स्तर के शिक्षकों के रिसर्च पेपर के प्रकाशन के लिए अधिकतम दो हजार अमेरिकन डॉलर देने की बात को भी ड्राफ्ट में शामिल किया गया है।

यदि शोध कार्य बड़े स्तर का होगा और उसके लिए शोधकर्ता को बाहर से फंड मिल रहा होगा तो उसे प्रोत्साहन (इंसेंटिव) भी दिया जाएगा। रिसर्च स्कॉलर को रिसर्च एक्सीलेंस पुरस्कार देने की भी योजना है।


जिसे कॉलेज व विभागीय स्तर पर दिया जाएगा। इसके लिए आयु की  पात्रता 45 वर्ष से कम रहेगी। इस तरह से रिसर्च को बढ़ावा देने के पीछे डीयू का उद्देश्य फैकल्टी व छात्रों को विश्व स्तरीय शोध करने के लिए सहयोग व प्रोत्साहन देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed