फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university to starts courses on yoga and meditation

योग और ध्यान पर कोर्स शुरू करेगा डीयू

Thu, 22 Jun 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Jun 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
delhi university to starts courses on yoga and meditation
डेमो - फोटो : demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रों में योग व ध्यान को बढ़ावा देने के लिए एक इस पर कोर्स शुरू करने जा रहा है। डीयू के गांधी भवन से इसका संचालन होगा। तीन माह का यह कोर्स करने पर छात्रों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा डीयू गांधी भवन की निदेशक अनीता शर्मा ने की। 

विज्ञापन


इस मौके पर कुलपति समेत छात्रों व शिक्षकों ने योगासन भी किए। डीयू के गांधी भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना सेंटर के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश कुमार त्यागी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार वृतचित्र सामान्य योग प्रोटोकॉल भी दिखाया गया। 
विज्ञापन


इसके साथ चंबुक चिकित्सा पर उपचार सत्र का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। कुलपति प्रो. योगेश कुमार त्यागी ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता की विशेष पूंजी है। भारतीय संस्कृति की जहां से शुरुआत होती है वहां से योग शुरु होता है। योग को संजो कर रखना होगा जिससे आने वाली पीढ़ियां इसका लाभ ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed