फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University Students' Union election date was announced, the election 9

डीयू छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित, 9 को चुनाव

Thu, 18 Aug 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Aug 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi University Students' Union election date was announced, the election 9
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव (डूसू) का बिगुल प्रशासन ने बजा दिया है। डूसू के पदाधिकारी व केन्द्रीय परिषद के चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा। 

विज्ञापन


मतगणना की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। अबकी बार डूसू चुनाव में सीधा मुकाबले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एसएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के बीच होगा।
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति(सीवाईएसएस) ने चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया है। राजनीतिक दल दिल्ली नगर निगम चुनाव के पूर्व डूसू चुनाव को सेमीफाइनल मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू कुलसचिव के अनुसार छात्र संघ पदाधिकारी का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन, अधिसूचना के साथ ही शुरू हो रहा है। चुनाव के लिए एक सितंबर दोपहर 3 बजे तक नांमांकन किया जा सकता है। 

वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 3 सितंबर दोपहर 12 बजे तक की है। मतगणना की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। उसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

डीयू ने साफ किया है कि नामांकन पत्र सील बंद लिफाफे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कमरा नंबर 1 कान्फ्रेंस सेंटर में निर्धारित प्रारूप में जमा करना है। सभी नामांकन पत्र डीयू की वेबसाइट डीयू.एसी.इन से डाउनलोड किए जा सकते हैं। 

वहीं, केन्द्रीय परिषद के नामांकन पत्र अपने कॉलेज, विभाग या संस्थान से ले सकते हैं। अधिसूचना के साथ ही प्रचार में खर्च रोकने के लिए आचार संहिता और लिंगदोह समिति की सिफारिशें लागू हो गई हैं।

डूसू चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही डीयू में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ जाएगी। राजनीतिक दल अपनी-अपनी छात्र इकाई की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिग्गजों को उतारने की तैयारी पहले ही कर चुके  हैं। 

डूसू चुनाव 2015 में एबीवीपी ने सभी 4 सीटों पर कब्जा किया था। अबकी बार कांग्रेस ने एनएयूआई की अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व डूसू अध्यक्ष अमृता धवन को दी है जो लगातार किसी न किसी बात को लेकर विरोध प्रदर्शन और छात्रों के  मुद्दों को लेकर सड़क पर आती रहती हैं।


छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल
नामांकन की अंतिम तारीख                  1 सितंबर, शाम 3 बजे तक
नामांकन पत्रों की छंटनी                       1 सितंबर, शाम 3:15 बजे
नामांकन सूची का प्रकाशन                    1 सितंबर, शाम 6 बजे तक
सुरक्षा राशि जमा करने की तारीख          2 सितंबर, शाम 3 बजे तक
नामांकन वापस लेने की तारीख              3 सितंबर, दोपहर 12 बजे
अंतिम सूची का प्रकाशन                       3 सितंबर, शाम 5 बजे तक
मतदान की तारीख                              9 सितंबर, 2016
मतदान की समयसीमा                        सुबह 08:30 से 12:30 बजे तक, तथा शाम को 3 बजे से 7 बजे तक 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed