फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi university student union election candidates will have to inform befor campaign

डूसू चुनाव: कॉलेज में प्रचार करने जाने से पहले बताना होगा समय

Mon, 28 Aug 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Aug 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Delhi university student union election candidates will have to inform befor campaign
DUSU ELECTION

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में छात्र नेता कॉलेज में प्रचार के लिए वहां के प्रशासन या प्राचार्य को पहले अवगत कराकर समय बताना होगा। वह मनमर्जी कॉलेज में चुनावी कार्यक्रम या प्रचार अभियान नहीं चला सकेंगे। 

विज्ञापन


यही नहीं, प्रचार करने जा रहे छात्रसंघ उम्मीदवार और उसके समर्थकों को अपने पास डीयू के कॉलेज या किसी विभाग का आई कॉर्ड भी रखना होगा। डीयू प्रशासन ने डूसू चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि छात्रों को कॉलेज में समय लेकर जाना पड़ेगा। इससे छात्रों को पहले से ही चुनाव प्रचार के समय का पता चल जायेगा। वहीं, प्रचार के दौरान कॉलेज की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर प्रचार के लिए कॉलेज, हॉस्टल में वहीं जा पाएंगे जो डीयू के छात्र होंगे। मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से होगा। उसकी सुरक्षा के लिए कॉलेज का समुचित व्यवस्था करना का भी निर्देश है।


प्रचार के दौरान छात्र नेता जातिगत टिप्पणी, किसी महिला को लेकर आपत्ति जनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। मतदान वाले दिन यानि 11 सितंबर को अगर छात्रसंघ का उम्मीद पोलिंग बूथ के अंदर जाता है तो कॉलेज का प्राचार्य का शिक्षक उनकेसाथ होंगे। 11 सितंबर को पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक मतदान होंगे। इसमें पहली पाली वाले छात्र वोट डाल पाएंगे। इवनिंग कॉलेज के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक वोट डाल पाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed