फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university released screening list of 24 subjects

डीयू ने 24 विषयों की स्क्रीनिंग लिस्ट जारी की

Fri, 02 Feb 2018 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Feb 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
delhi university released screening list of 24 subjects

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की स्थायी नियुक्ति के लिए विभिन्न विषयों की स्क्रीनिंग लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट से पहले विश्वविद्यालय ने 25 विषयों की सूची जारी की थी।

विज्ञापन


अब अब विश्वविद्यालय ने 24 अन्य विषयों की सूची जारी की है। इस तरह से अब तक 49 विषयों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। आवेदकों को किसी भी तरह की गलती सुधार के लिए 7 फरवरी तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


डीयू एकेडमिक काउंसिल सदस्य प्रो. सुमन ने बताया है कि डीयू व कॉलेजों में आवेदकों के आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग का कार्य जोरों पर है। विश्विद्यालय विभागों के बाद कॉलेजों में स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार अपना नाम वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपडेट अपलोड कर क्लिक करके जो भी स्क्रीनिंग लिस्ट में दिया गया है उसके दस्तावेज को अपलोड किया जा सकता है। 

जिन उम्मीदवारों के फॉर्म में गलतियां हैं या कोई प्रमाण पत्र जैसे जाति प्रमाण पत्र अंक तालिका डिग्री या अन्य कोई प्रमाण पत्र नहीं लगाया गया है, वह 7 फरवरी तक इसके लिए फॉर्म जमा करा सकते हैं। अंतिम स्क्रीनिंग के बाद कॉलेजों द्वारा अंतरिम सूची जारी कर दी जाएगी। डीयू से संबंद्धित कॉलेजों में 4500 पदों के लिए 4 लाख से अधिक आवेदन पत्र आए हैं। 

एबीवीपी ने मेट्रो किराए के विरोध में प्रदर्शन किया 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पश्चिम विभाग ईकाई ने राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन केसामने मेट्रो के बढ़े किराए केविरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में छात्रों ने मेट्रो का किराया कम करने व छात्रों के लिए रियायती पास की मांग की।

इस प्रदर्शन में 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। शांतिपूर्वक इस प्रदर्शन में छात्रों ने कहा कि यदि छात्रों की मांगे नहीं मानी जाती हैं तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। जरुरी होने पर छात्र सड़कों पर भी उतरेंगे।


छात्रों ने कहा कि मेट्रो का किराया बढने से बजट गड़बड़ा गया है, आने जाने में अधिक समय लगने लगा है। जाम में फंसने से समय अधिक बर्बाद हो रहा है। छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो सभी छात्र भूख हड़ताल कर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed