फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university regular couses admission closed

डीयू : रेगुलर कॉलेज में दाखिले समाप्त, एसओएल में मौका

Fri, 25 Aug 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Aug 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
delhi university regular couses admission closed
डेमो - फोटो : डेमो

दिल्ली विवि में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में स्नातक कोर्स में दाखिलों के लिए जून में शुरू हुई रेस शुक्रवार को खत्म हो गई। डीयू के रेगुलर कॉलेजों में अब किसी तरह के दाखिले नहीं होंगे। यहां सिर्फ स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिला लिया जा सकता है। हालांकि 11वीं कटऑफ में दाखिला लेने वाले 28 अगस्त तक फीस जमा करा सकते हैं। डीयू अधिकारियों के अनुसार, अब रेगुलर कॉलेजों में दाखिले का अवसर छात्रों के पास नहीं है। फीस जमा कराने के लिए तीन दिन दिए गए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दाखिले के अंतिम दिन सुबह की पाली वाले कॉलेजों में दोपहर एक बजे तक व शाम की पाली वाले कॉलेजों में शाम सात बजे तक दाखिले हुए। शुक्रवार शाम 6 बजे तक 59, 647 दाखिले मंजूर किए जा चुके हैं। वहीं 58, 314 विद्यार्थियों ने दाखिला लेकर फीस जमा कर दी। सोमवार तक फीस जमा कराने की सुविधा मिलने के कारण दाखिला लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। बताया जा रहा है कि इस तरह से 56 हजार सीटों के हिसाब से ज्यादा दाखिले हो गए हैं। 
विज्ञापन


एनसीवेब में भी दाखिले समाप्त हो गए हैं। हालांकि वहां अब भी लगभग दो हजार सीटें खाली हैं। शुक्रवार शाम तक एनसीवेब में 9,625 दाखिले मंजूर किए गए, जबकि 9,534 विद्यार्थी फीस जमा करा चुके हैं।  कयास लगाए जा रहे थे कि सीटें बची होने के कारण रिजर्व कैटेगिरी के दाखिले जारी रह सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा। सामान्य के साथ ही रिजर्व कैटेगिरी के लिए भी दाखिले के अवसर समाप्त हो गए हैं। छात्रों के पास केवल एसओएल में ही दाखिले का विकल्प बचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed