{"_id":"5ca8a242bdec2213ed0ccb82","slug":"delhi-university-post-graduate-examination-form-to-be-submitted-till-19-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में स्नातकोत्तर परीक्षा फॉर्म 19 अप्रैल तक होंगे जमा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में स्नातकोत्तर परीक्षा फॉर्म 19 अप्रैल तक होंगे जमा
Sat, 06 Apr 2019 06:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 06 Apr 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में मई-जून में सेमेस्टर स्कीम के तहत होने वाली स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाओं के फॉर्म 19 अप्रैल तक ही जमा कराए जा सकेंगे। इसके साथ ही प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए भी परीक्षा फॉर्म इसी तिथि तक जमा कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद किसी भी सूरत में परीक्षा फॉर्म नहीं लिया जाएगा। वहीं बीएड, बीएलएड और नॉन कॉलिजिएट वूमेन एजूकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के परीक्षा फॉर्म के लिए भी यही तिथि निर्धारित की गई है। यदि छात्र इस तिथि तक परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कराते हैं तो वह परीक्षा देने से चूक सकते हैं।
विज्ञापन
डीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि यह तिथि स्नातक स्तर के परीक्षा फॉर्म के लिए नहीं है। स्नातक सेमेस्टर परीक्षा के तहत सभी के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि संबंधित कॉलेज द्वारा तय की गई है।
विज्ञापन