फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university PHD intelligence exam will conduct again

पीएचडी बुद्धिस्ट की परीक्षा दोबारा होगी

Sun, 16 Jul 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Jul 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
 delhi university PHD intelligence exam will conduct again
डेमो - फोटो : demo pic

डीयू के बुद्धिस्ट विभाग में एमफिल और पीएचडी की परीक्षा में एक समान प्रश्न पूछे जाने वाले मामले में पीएचडी की परीक्षा को दुबारा कराए जाने का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने अनशन खत्म कर दिया है। हालांकि छात्र इसको लेकर सोमवार को लिखित आश्वासन चाहते हैं। ऐसा नहीं होने पर वह दुबारा अनिश्चितकालीन अनश्न शुरु कर सकते हैं और कोर्ट का रुख भी करेंगे।       

विज्ञापन


अनशन में शामिल आशीष सिंह ने बताया कि इस मामले में 12 जुलाई को अनशन की शुरुआत की गई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ राजेश टंडन व डिप्टी प्रॉक्टर डॉ मनोज. इतिहास के शिक्षक सुरेन्द्र कुमार व अन्य शिक्षक अनशन स्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इस अनशन में अशुंमान सिंह, मोहित लोचब, पिंकी, अमित व दीपक शर्मा शामिल थे। इन सबने ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया। आशीष सिंह ने बताया कि हमें बताया गया है कि पीएचडी केलिए नए सिरे से प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह हमारी जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इसको लेकर हमें लिखित आश्वासन मिले। हमारी मांग है कि पीएचडी की तरह एमफिल की प्रवेश परीक्षा भी दुबारा आयोजित कराई जाए। वहीं विभाग के अध्यक्ष को सभी कमेटियों से हटाया जाए। ऐसा नहीं होता तो मंगलवार से फिर से अनशन शुरु किया जाएगा और कोर्ट में याचिका डाली जाएगी।


 उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को परीक्षा विभाग ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी को अपनी रिपोर्ट शनिवार को देनी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed