{"_id":"599c20e94f1c1b1c2c8b4654","slug":"delhi-university-pgdav-college-starts-smart-card-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीडीएवी सांध्य बनेगा स्मार्ट कॉलेज ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजीडीएवी सांध्य बनेगा स्मार्ट कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मार्ट सिटी योजना से प्रेरित होकर अब दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों ने काम करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में डीयू के पीजीडीएवी (सांध्य) कॉलेज ने अगले वर्ष अपने 60 वर्ष पूरे होने से पहले कॉलेज को स्मार्ट कॉलेज बनाने की पहल कर दी है। इसके प्रथम चरण की शुरुआत स्मार्ट कार्ड जारी करके की गई है।
विज्ञापन
कॉलेज ने विद्यार्थियों को ऐसा मल्टीपर्पज कार्ड उपलब्ध कराया है जिससे कि उनके आई कार्ड और लाइब्रेरी कार्ड की सुविधा के साथ-साथ फीस, कैंटीन, जूस कॉर्नर, मदर डेरी, फोटोकॉपी का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
पीजीडीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रवींद्र गुप्ता के मुताबिक भारत सरकार कैशलेस समाज की जिस योजना पर काम कर रही है, उसी को देखते हुए व छात्रों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। यह कार्ड छात्रों के परिचय पत्र के साथ-साथ ई-वॉलेट का भी काम करेगा। कॉलेज में विभिन्न तरह के भुगतानों के लिए उन्हें कैश लेकर चलने जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
इस स्मार्ट कार्ड कम ई-वॉलेट से उनके विभिन्न तरह के भुगतान हो जाएंगे। इसके बाद प्रशासन की योजना कॉलेज के शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को भी स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने की है। दरअसल अगले वर्ष कॉलेज के 60 वर्ष पूरे होने वाले हैं और कॉलेज हीरक जंयती से पहले कॉलेज को स्मार्ट कॉलेज बनाना है।
स्मार्ट कार्ड के बाद कॉलेज अन्य योजना पर अपना काम शुरू करेगा। कॉलेज में इससे पहले वेस्ट फूड को कंपोस्ट खाद बनाने, औषधीय वृक्ष लगाने, परिसर को स्वच्छ बनाने, कॉलेज को हरा-भरा बनाने की योजनाएं चल रही हैं।
मालूम हो कि लक्ष्मीबाई कॉलेज ने भी इस तरह के कार्ड से सभी भुगतान की शुरुआत इस साल के शुरू में की थी। अन्य कॉलेज भी इस तरह के स्मार्ट कार्ड तैयार कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहे हैं।