{"_id":"58e669584f1c1bf5465b7eff","slug":"delhi-university-pg-online-exam-will-be-monitored-under-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU के पीजी ऑनलाइन परीक्षा पर तीसरी आंख की रहेगी नजर ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU के पीजी ऑनलाइन परीक्षा पर तीसरी आंख की रहेगी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में एमए, एमफिल, व पीएचडी की ऑनलाइन परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। दरअसल ऑनलाइन परीक्षा पर तीसरी आंख(सीसीटीवी कैमरे) से नजर रखने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए प्रत्येक सेंटर व उम्मीदवार की गतिविधियों को मॉनिटर करने के लिए सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम लगा होगा। उल्लेखनीय है कि डीयू पहली बार पीजी स्तर की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते साल पीजी स्तर पर दिल्ली विश्वविद्यालय एंट्रेस टेस्ट(डीयूईटी)आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
बीते साल प्रशासन ने छ: बाहर के शहरों में पीजी कोर्सेज के लिए ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। लेकिन इस बार लगभग 18 शहरों( वाराणसी, चंडीगढ़, जम्मू, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, मुम्बई, बैंगलोर, भोपाल, भुनवेश्वर, कोलकता, चैन्नई, गुहावटी, हैदराबाद, जयपुर, नागपुर, पटना, रांची व त्रिवेंद्रम) में यह ऑनलाइन परीक्षा होगी।
विज्ञापन
इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रही परीक्षा के लिए प्रशासन किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतना चाहता है। लिहाजा सेंटरों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसकेलिए सीसीटीवी से निगरानी करने का फैसला किया गया है।
बाहरी एंजेसी के सहयोग से यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होनी है, ऐसे में एंजेसी की जिम्मेदारी होगी कि इस परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरी की व्यवस्था हो। यह कैमरे भी ऐसे होंगे जिससे कि प्रत्येक उम्मीदवार पर आसानी से नजर रखी जा सके।
प्रशासन का मानना है कि इससे गड़बड़ी की गुजाइंश नहीं रहेगी। गौरतलब है कि दो घंटे की ऑनलाइन परीक्षा में मल्टीपल चॉयस प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी होगा। ऑनलाइन परीक्षा सुबह 8-10, दोपहर 12 से 2 व शाम चार बजे से छ बजे तक तीन शिफ्टों में होगी।