फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi university Non-Collegiate Woman Education Board cut off list will be issue to 1st july

DU एडमिशन: एनसीवेब की पहली कट ऑफ 1 जुलाई को होगी जारी

Fri, 16 Jun 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Jun 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi university Non-Collegiate Woman Education Board cut off list will be issue to 1st july
Education

दिल्ली विश्वविद्यालय की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही एनसीवेब (नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड) के लिए भी आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब डीयू ने एनसीवेब की कट ऑफ का शेड्यूल भी फाइनल कर दिया है। पहली कट ऑफ 1 जुलाई को जारी की जाएगी। पहली कट ऑफ के साथ ही एनसीवेब में दाखिले का दौर शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि एनसीवेब की पहली कट ऑफ की तिथि 24 जून तय की गई थी लेकिन डीयू की कट ऑफ शेड्यूल में बदलाव के चलते यहां भी बदलाव किया गया है।   

विज्ञापन

एनसीवेब में दाखिले के लिए कुछ चार कट ऑफ जारी की जाएंगी। सीटें खाली रहने की सूरत में और कट ऑफ जारी की जा सकती है।  डीयू में इस बार नई व्यवस्था के तहत एनसीवेब के लिए आवेदन लिए गए। डीयू के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फीमेल व दिल्ली विकल्प चयन करने पर एनसीवेब की करीब 6500 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन हुआ है। अब आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद डाटा एकत्र किए जाने का काम जारी है। दाखिले शुरू करने के लिए डीयू ने कट ऑफ का शेड्यूल तय कर लिया है।
विज्ञापन

 पहली कट ऑफ 1 जुलाई को जारी की जाएगी और उसके साथ ही दाखिले शुरू हो जाएंगे और 4 जुलाई तक दाखिले होंगे। दूसरी कट ऑफ 7 जुलाई को जारी होगी और दाखिले 7 जुलाई से 10 जुलाई तक होंगे। जबकि तीसरी कट 13 जुलाई को जारी होगी और दाखिले 15 जुलाई तक लिए जा सकेंगे। वहीं, अंतिम व चौथी कट ऑफ 18 जुलाई को जारी होगी और दाखिले 18 व 19 जुलाई तक होंगे। दाखिले सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक लिए जा सकेंगे। यदि इन कट ऑफ के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो और कट ऑफ जारी की जा सकती हैं। एनसीवेब के दाखिले 25 सेंटरों के लिए होते हैं। इस साल एक सेंटर दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज भी जुड़ गया है। इस तरह से सेंटरों की संख्या 26 हो गई है।         
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि कई बड़े कॉलेजों में कक्षाएं लगने के कारण भी एनसीवेब में दाखिले के लिए छात्राओं का क्रेज रहता है। वहीं जॉब करने वाले छात्रों के लिए यहां के बीए व बीकॉम कोर्स डिग्री के लिए बेहतर विकल्प होते हैं इसलिए हर वर्ष यहां दाखिला लेने वाली छात्राओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। बीते साल एनसीवेब की बीए प्रोग्राम की कट ऑफ 76-87 फीसदी व बीकॉम प्रोग्राम की कट ऑफ 87-92 फीसदी तक गई थी।       

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed