फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university ncweb issued last cutoff list

डीयू : एनसीवेब की सातवीं कटऑफ जारी

Sun, 28 Aug 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
delhi university ncweb issued last cutoff list

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले के लिए सातवीं कटऑफ लिस्ट जारी हो गई है। इस कटऑफ से सामान्य श्रेणी के लिए कई जगह दाखिले फिर से खुल गए हैं।

विज्ञापन


सामान्य श्रेणी के लिए बीए में लगभग 12 सेंटरों और बीकॉम में आठ सेंटरों पर दाखिला लिया जा सकता है। सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ में गिरावट की बात की जाए, तो बीए में एक फीसदी तक और बीकॉम में 1 से 2 फीसदी तक की गिरावट हुई है।
विज्ञापन


रेगुलर कॉलेजों में दाखिला लेने के कारण एनसीवेब में काफी दाखिले रद्द हुए हैं। इस कारण एनसीवेब के 25 सेंटरों पर खाली लगभग पांच सौ सीटों के लिए दोबारा दाखिले शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवीं कटऑफ लिस्ट के आधार पर दाखिले के लिए केवल दो दिन, 29 और 30 अगस्त का समय मिलेगा। इस कटऑफ में सबसे ज्यादा दाखिले के अवसर ओबीसी श्रेणी के छात्रों के पास हैं। इस श्रेेणी की बीए की न्यूनतम कटऑफ 45 फीसदी और अधिकतम 59 फीसदी है।

वहीं, बीकॉम की 47 से लेकर 64 फीसदी तक है। खास बात यह है कि बीए और बीकॉम में एसटी श्रेणी का दाखिला महज 33 फीसदी पर हो जाएगा।

एनसीवेब की छठी कटऑफ लिस्ट के दाखिले 12 जुलाई को समाप्त हो जाने के बाद काफी सीटें खाली रह गईं। इसी वजह से पहली बार एनसीवेब की इतनी अधिक कटऑफ लिस्ट जारी की गई हैं।


बीए प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के दाखिले के लिए सबसे कम कटऑफ 52 फीसदी भगिनी निवेदिता कॉलेज में, जबकि सबसे अधिक 72 फीसदी लक्ष्मीबाई कॉलेज में है।

इसी तरह से इस श्रेणी के लिए बीकॉम में सबसे कम कटऑफ 60 फीसदी अदिति महाविद्यालय में और सबसे अधिक 72 फीसदी विवेकानंद कॉलेज में है। इस कटऑफ के बाद भी सीटें खाली रहने पर आगे कटऑफ लिस्ट निकाली जाएगी या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed