{"_id":"599da4474f1c1b647f8b468a","slug":"delhi-university-ncweb-issue-9th-cut-off-to-fulfil-vacant-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":" एनवीवेब: खाली सीटों को भरने के लिए नौंवीं कटऑफ जारी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनवीवेब: खाली सीटों को भरने के लिए नौंवीं कटऑफ जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विवि के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) की सीटें खाली रहने के कारण अब नौवीं कटऑफ जारी की गई है। इसके आधार पर 24 अगस्त (बृहस्पतिवार) को दाखिले होंगे। कटऑफ में एक से 15 फीसदी तक की गिरावट की गई है। आरक्षित श्रेणी के दाखिलों के लिए ही बड़ी गिरावट हुई है।
विज्ञापन
एनसीवेब की कटऑफ पर नजर डालें तो सामान्य श्रेणी के लिए बीए प्रोग्राम में आठवीं कटऑफ में अदिति कॉलेज व श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में बंद हुए दाखिले खुल गए हैं। बीए प्रोग्राम में सामान्य के लिए एक से तीन फीसदी की गिरावट हुई है। भीमराव अंबेडकर कॉलेज व विवेकानंद कॉलेज में सबसे अधिक 69 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, इस प्रोग्राम में ओबीसी श्रेणी के लिए सबसे अधिक 15 फीसदी की गिरावट श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में हुई है। यहां 52 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। एससी श्रेणी के लिए कटऑफ विभिन्न सेंटरों पर 33 से लेकर 60 फीसदी तक है। जबकि एसटी के लिए पहले की भांति 33 फीसदी ही है। बीकॉम में सामान्य श्रेणी में 52 से लेकर 70 फीसदी तक पर दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
मिरांडा हाउस में बीकॉम की कटऑफ 70 फीसदी है। बीकॉम में ओबीसी की कटऑफ में श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 13 फीसदी की गिरावट की गई है। यहां 42 फीसदी पर बीकॉम में दाखिला हो जाएगा। एससी श्रेणी के लिए दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में इस कोर्स के लिए सबसे अधिक 13 फीसदी की गिरावट है। सभी सेंटरों पर एसटी की कट ॉफ 33 फीसदी ही रखी गई है।