फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university: mba phd online application starts

डीयू : एमबीए व पीएचडी में ऑनलाइन आवेदन शुरू, ये है पूरी प्रक्रिया

Fri, 06 Oct 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Oct 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
delhi university: mba phd online application starts
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस) में शैक्षणिक सत्र 2018-20 में दाखिले के लिए मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) व पीएचडी पाठ्यक्रमों में बृहस्पतिवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन


दो वर्षीय फुल टाइम एमबीए प्रोग्राम, दो वर्षीय ईवनिंग एमबीए एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम, एमबीए एक्जीक्यूटिव (हेल्थ केयर एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम) व पीएचडी प्रोग्राम के लिए 20 नंवबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


एफएमएस की वेबसाइट www.fms.edu पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले कैट स्कोर व साक्षात्कार के आधार पर होंगे। दाखिले में कैट स्कोर का वेटेज 60 फीसदी, दसवीं के अंकों की 5 फीसदी, 12वीं के अंकों की 5 फीसदी, समूह परिचर्चा की 10 फीसदी, बिना तैयारी की वेटेज 5 फीसदी, व 15 फीसदी वेटेज साक्षात्कार के लिए तय की गई है। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाली छात्राओं को अधिकतम कुल अंकों मेें 3 फीसदी अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज व मार्कशीट दिखाने होंगे। एमबीए फुल टाइम प्रोग्राम की 200 सीटें हैं, एमबीए ईवनिंग प्रोग्राम की 159 सीट, एमबीए हेल्थ केयर की 39 सीट व पीएचडी प्रोग्राम की 30 सीटें हैं।


आवेदन के लिए सामान्य वर्ग को 1 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क, एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी को पंजीकरण शुल्क के रूप में 350 रुपये चुकाने होंगे। एमबीए प्रोग्राम में दाखिले के इच्छुक विदेशी छात्रों को डिप्टी डीन (विदेशी छात्र) कार्यालय के माध्यम से 28 फरवरी तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed