{"_id":"5c36d57bbdec2256e43d314a","slug":"delhi-university-janki-devi-college-fest-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में वार्षिक फेस्ट का आगाज, जानकी देवी कॉलेज में नृत्य, प्रश्नोत्तरी, गायन की पाठशाला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में वार्षिक फेस्ट का आगाज, जानकी देवी कॉलेज में नृत्य, प्रश्नोत्तरी, गायन की पाठशाला
Thu, 10 Jan 2019 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
du fest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं नृत्य, कहीं संगीत की धुनें, कहीं वाद-विवाद करते हुुए छात्र-छात्राएं। डीयू के जानकी देवी कॉलेज में बुधवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था कॉलेज के वार्षिक फेस्ट सिंफनी 2019 का। जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं जमकर मस्ती करते दिखाई दिए। तीन दिवसीय मस्ती की इस पाठशाला में छात्रों ने अपनी प्रतिभा भी खूब दिखाई।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय मेें नए सत्र की शुरुआत के साथ ही कॉलेजों में वार्षिक फेस्ट का आगाज हो गया है। जानकी देवी कॉलेज(जेडीएम) में मंगलवार से तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट सिंफनी 2019 की शुरुआत हुई। फेस्ट में छात्रों के लिए नृत्य, गायन, प्रश्नोत्तरी व वाद-विवाद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। प्रतियोगिताओं में छात्राएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
बुधवार को फेस्ट के दूसरे दिन छात्राओं के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज शो, लोकनृत्य, दिव्यांगों के लिए एकल गायन व वाद्य यंत्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं दोपहर बाद पश्चिमी ग्रुप डांस प्रतियोगिता में छात्रों के पैर जमकर थिरके। इस तरह से छात्राओं को धूम धड़ाका और फुल टू मस्ती करने का पूरा मौका मिला। बृहस्पतिवार को फेस्ट का अंतिम दिन है। इसमें मैथमेटिकल तंबोला, पश्चिमी संगीत प्रतियोगिता, रंगोली, प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
विज्ञापन