{"_id":"599da3b34f1c1bed1f8b45ba","slug":"delhi-university-issue-11th-cut-off-admission-deadline-on-24th-to-25th-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू की 11वीं कट ऑफ जारी, दाखिले के सीमित अवसर ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू की 11वीं कट ऑफ जारी, दाखिले के सीमित अवसर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज के लिए बंद हो चुकी दाखिला प्रक्रिया एक बार फिर से शुरु होने जा रही है। दरअसल कुछ कॉलेजों में सामान्य व आरक्षित वर्गों की सीटें खाली रहने के कारण प्रशासन ने 11वीं कट ऑफ जारी की है। इस कट ऑफ में बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, ईको ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स व ईको ऑनर्स में कुछ एक कॉलेजों में दाखिले का अवसर मिल रहा है। अब इस कट ऑफ के आधार पर 24 अगस्त व 25 अगस्त को दाखिला लिया जा सकता है। इसकेलिए 28 अगस्त तक फीस जमा होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त तक डीयू में यूजी कोर्सेज के दाखिले पूरी तरह से बंद हो जाएगा। बीते दिनों दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि 14 अगस्त को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
डीयू की ग्याहरवीं कट ऑफ में 3 से अधिक कॉलेजों में बीकॉम कोर्सेज में दाखिले का अवसर बरकरार है। हालांकि इन कोर्सेज में दाखिला इक्का-दुक्का सीटों के लिए होगा। बीकॉम में एआरएसडी कॉलेज में 90 फीसदी, भारती कॉलेज में 84.75, दौलतराम में 93 फीसदी, दिल्ली कॉलेज ऑफ आट्र्स एंड कॉमर्स में 92.75, गार्गी कॉलेज में 92.5, जानकी देवी में 92, माता संदुरी में 87, पीजीडीएवी में 87, रामलाल आनंद में 88, रामानुजन में 86, सत्यवती में 88.75, विवेकानंद में 85, जाकिर हुसैन में 86 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
वहीं बीकॉम ऑनर्स में दौलतराम में 94.75 फीसदी पर, केश्व महाविद्यालय में 94 , रामलाल आनंद में 91, रामानुजन में 90, महाराजा अग्रसेन कॉलेज में 91 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। कुछ एक कॉलेज में अंग्रेजी, ईको, इतिहास, बीए, ईको ऑनर्स में भी दाखिला लिया जा सकता है। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि कॉलेजों में बेहद कम ही सीटें हैं और छात्रों के पास यह दाखिले का आखिरी मौका है।