फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university fourth cut off list issued

डीयू की चौथी कटऑफ जारी, आरक्षित वर्ग को सर्वाधिक मौके

Thu, 13 Jul 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Jul 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
 delhi university fourth cut off list issued
students

दिल्ली विश्वविद्यालय ने चौथी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। चौथी लिस्ट में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि अब भी अधिकतरकॉलेजों में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के चांस हैं। कुछ कॉलेजों में ईको ऑनर्स में भी दाखिला लिया जा सकता है। हैरानी की बात है कि सबसे अधिक कटऑफ लेडी श्रीराम कॉलेज के साइकोलॉजी कोर्स की है। इस कोर्स की कटऑफ 97.75 फीसदी है। बीकॉम ऑनर्स की बात की जाए तो रामजस व वेंकटेश्वर कॉलेज में सबसे अधिक कटऑफ 96 फीसदी है। 

विज्ञापन


इस लिस्ट में विभिन्न कोर्स में 0.25 से लेकर 5 फीसदी तक की गिरावट हुई है। साइंस में सामान्य के लिए कई कोर्स में ही दाखिले के विकल्प बाकी हैं। वहीं सभी कोर्सेज मे रिजर्व कैटेगिरी के लिए काफी गुंजाइश बाकी है। कुछ कॉलेजों में दाखिले रद्द होने पर ही होंगे तो इक्का-दुक्का कॉलेजों में कॉलेज से संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन


चौथी लिस्ट में नामी कॉलेजों में अब भी कुछ कोर्सेज में दाखिला का चांस सामान्य वर्ग के लिए बाकी है। बीकॉम ऑनर्स में रामजस में 96 फीसदी पर, वेंकटेश्वर कॉलेज में 96, गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज व दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स ए़ंड कॉमर्स व आईपी, दौलतराम में 95.5 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। अरबिंदो में 92.5 फीसदी पर बीकॉम ऑनर्स में दाखिला लिया जा सकता है। श्यामलाल इवनिंग कॉलेज में बीकॉम में 79 फीसदी पर दाखिला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बीकॉम ऑनर्स में 81.25 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। वहीं 15 कॉलेजों में बीकॉम में दाखिले बंद हो चुके हैं। जबकि गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में तीसरी कट ऑफ में पंजाबी ऑनर्स की कटऑफ 70 फीसदी गई थी जो कि इस कट ऑफ में 67 फीसदी है। इसी तरह गुरुनानक देव खालसा कॉलेज ने पंजाबी ऑनर्स में 5 फीसदी की गिरावट की है। अब क़ॉलेज में पंजाबी की कटऑफ 54 रखी गई है। 

जर्नलिज्म में दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में 95.5 फीसदी पर दाखिला होगा। अभी भी कई कॉलेजों में अंग्रेजी ऑनर्स के दाखिले खुले हुए हैं। कुछ कॉलेजों में साइंस कोर्सेज केविकल्प सीमित हो गए हैं। 


चौथी कटऑफ में भले ही सामान्य के लिए दाखिले सीमित हों लेकिन रिजर्व कैटेगिरी की सीटें खाली हैं, इसलिए इन वर्गों के छात्र दाखिला ले सकते हैं। इस कटऑफ के आधार पर दाखिले आज से शुरू होंगे और 15 जुलाई तक चलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed