फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi university first internship fair

DU का पहला इंटर्नशिप फेयर रहा हिट

Wed, 19 Apr 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Apr 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
 Delhi university first internship fair
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित दो दिवसीय इंटर्नशिप फेयर काफी हिट रहा। मंगलवार को इंटर्नशिप व कंपीटेंसी डेवलपमेंट फेयर में छोटी-बड़ी 30 कंपनियों ने शिरकत की, जिनके सामने करीब 700 छात्र उपस्थित हुए। ये कंपनियां ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान लगभग 500 छात्रों को इंटर्नशिप का मौका देंगी। फेयर बुधवार को भी जारी रहेगा, लिहाजा छात्रों का चयन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा के मुताबिक, पहले दिन के फेयर से बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसमें छात्रों को न केवल इंटर्नशिप पाने का अवसर मिला, बल्कि उन्हें साक्षात्कार और पर्सनैलिटी डेलवपमेंट करने की जानकारी भी मिली। पहले दिन कंपनियों ने छात्रों से एक-एक कर उनके बायोडाटा लिए हैं। 
विज्ञापन


फेयर में पहुंची कंपनियां लगभग 500 छात्रों को इंटर्नशिप का मौका देंगी। जल्द ही कंपनियों की ओर से इसका खुलासा कर दिया जाएगा कि कितने छात्रों का चयन इंटर्नशिप के लिए हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेट कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की वाइस प्रेसिडेंट बिजनेस डेवलपमेंट अंजना हलदर ने बताया कि कंपनी ने अलग-अलग प्रोफाइल के छात्रों के बायोडाटा लिए हैं। अब उन्हें फोन के माध्यम से इंटरव्यू कर चयनित कर लिया जाएगा। चयन करने के बाद उन्हें टीम के साथ काम करने का अवसर दिया जाएगा। 


इससे छात्रों को कंपनियों में सीखने का अवसर मिलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। वहीं, कई कंपनियां ऐसी थीं, जिन्होंने अपनी कंपनी के मुताबिक छात्रों का चयन इंटर्नशिप के लिए कर लिया। इनमें कुछ कंपनियां छात्रों को स्टाइपेंड देंगी, वहीं कुछ सिर्फ यात्रा भत्ता प्रदान करेंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed