फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university finalize entrance test schedule

डीयू प्रशासन ने एंट्रेस टेस्ट का शेड्यूल फाइनल किया

Fri, 23 Jun 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Jun 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
 delhi university finalize entrance test schedule
डेमो - फोटो : demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के अंतर्गत होने वाले अंडर ग्रेजुएट (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी, एमफिल व पीएचडी) स्तर के दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल फाइनल कर दिया गया है। जहां पीजी स्तर की प्रवेश परीक्षाओं का दौर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा। वहीं यूजी स्तर की प्रवेश परीक्षा 2 जुलाई व 9 जुलाई को तीन पालियों में होगी। उल्लेखनीय है कि यूजी स्तर के उन्हीं कोर्सेज के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिनमें दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने हैं।    

विज्ञापन

   
यूजी कोर्सेज की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देश के 18 शहरों में होगी। यूजी स्तर की बीए ऑनर्स मल्टीमीडिया एंड मॉस कम्यूनिकेशन की प्रवेश परीक्षा 2 जुलाई को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बीएलएड की प्रवेश परीक्षा होगी। जबकि शाम चार बजे से छह बजे तक बीएससी फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोट्र्स साइंस की परीक्षा होगी। 9 जुलाई को बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस की प्रवेश परीक्षा सुबह आठ बजे से 10 बजे तक होगी। जबकि बीएमएस, बीबीएएफआईए, बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। 
विज्ञापन


इसी दिन बीटेक आईटी एंड मैथमेटिकल इनोवेशन की परीक्षा शाम चार बजे से शाम छह बजे तक होगी। इसी तरह से एमए (पीजी), एमफिल व पीएचडी स्तर की ऑफलाइन प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन तीन पालियों में होगा। प्रवेश परीक्षाओं के शेड्यूल की जानकारी डीयू की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

   
प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए मॉक टेस्ट से करें तैयारी

यूजी के एंट्रेस टेस्ट आधारित कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा चूंकि ऑनलाइन होगी। लिहाजा डीयू ने विद्यार्थियों को मॉक टेस्ट की सुविधा प्रदान की है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट देकर देख सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है उनके लिए 18 शहरों में फेसिलिटेशन सेंटर बनाए हैं। जहां सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्यार्थी मॉक टेस्ट का अभ्यास कर सकते हैं। दिल्ली, अहमदाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चैन्नई, गुहावटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकता, मुम्बई, नागपुर, पटना, रांची, त्रिवेद्रम, वाराणसी शहरों में यह सेंटर बनाए गए हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed