{"_id":"58f0d6b64f1c1b9106cf5d43","slug":"delhi-university-entrance-examination-fees-can-increase-for-this-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस बार बढ़ सकता है आवदेन शुल्क","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस बार बढ़ सकता है आवदेन शुल्क
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत सामान्य व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क में 50 रुपये और एससी-एसटी के लिए 25 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। जिन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाती है उनमें 250 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि डीयू में ऑनलाइन आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मंजूरी मिलते ही लागू कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, यूजी कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग व ओबीसी के लिए 100 रुपये से बढ़कर 150 रुपये हो सकता है, जबकि एससी-एसटी के लिए 50 से बढ़कर 75 रुपये किया जा सकता है।
विज्ञापन
बीएमएस, बीबीई, बीएफएआई सरीखे कोर्सेज, जिनमें दाखिले प्रवेश परीक्षा से होते हैं। इन कोर्सेज में दाखिले के लिए सामान्य व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 750 हो सकता है।
विज्ञापन
शुल्क बढ़ाने के पीछे प्रशासन का मानना है कि एक तो पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और पेमेंट के लिए गेटवे की संख्या भी बढ़ाई जा रही है वहीं बीते कई वर्षों से आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में ऑफलाइन आवेदन के समय प्रोस्पेक्ट्स की कीमत 30 से बढ़ाकर 50 रुपये की गई थी। बाद में वर्ष 2012 में फॉर्म की कीमत 100 रुपये किया गया था। उसके बाद से आवेदन फॉर्म की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है।