फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university election will be held on time date will not extent

तय समय पर होंगे डूसू चुनाव, चुनाव कार्यालय ने तिथि बढ़ाने से किया इंकार

Sat, 09 Sep 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Sep 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
delhi university election will be held on time date will not extent
dusu - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू) 2017 की चुनाव तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। डूसू चुनाव कार्यालय ने तिथि बढ़ाने से इंकार कर दिया है। कार्यालय ने कहा है कि वह लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक 56 दिन के भीतर चुनाव कराने को बाध्य हैं। 
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रॉकी तुषीड को प्रचार के लिए समय नहीं मिल पाने के कारण एनएसयूआई ने चुनाव कार्यालय से चुनाव तिथि बढ़ाने की मांग की थी।

चुनाव कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए सत्र 20 जुलाई से 13 सितंबर तक 56 दिन होते हैं। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें कहती हैं कि इस समय सीमा के भीतर चुनाव संपंन्न कराने होते हैं।
विज्ञापन


 

डूसू चुनाव इतिहास की पहली घटना

delhi university election will be held on time date will not extent
dusu - फोटो : अमर उजाला
कार्यालय समिति के दिशा निर्देशों को मानने के लिए बाध्य है। ऐसे में चुनाव तिथि को बढ़ाना संभव नहीं है। एनएसयूआई का कहना है कि चुनाव समिति की लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार निष्पक्ष चुनाव कराने की भी जिम्मेदारी है।

मुख्य चुनाव अधिकारी के मनमाने पूर्ण निर्णय के कारण उम्मीदवार का नाम नामांकन सूची में शामिल नहीं किया गया था। 

इस कारण उम्मीदवार को कोर्ट जाना पड़ा और वहां से राहत मिली। इस कारण से उसे प्रचार के लिए समय नहीं मिल पाया। डूसू इतिहास में शायद यह पहला अवसर होगा जब अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को प्रचार के लिए महज एक दिन मिल पाया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed