फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university deduct fees for admission cancellation

कॉलेजों में दाखिला रद्द कराना पड़ेगा महंगा

Fri, 30 Jun 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Jun 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
 delhi university deduct fees for admission cancellation
डेमो - फोटो : demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय में तय समय के बाद दाखिला रद्द कराना महंगा पड़ेगा। दाखिला रद्द कराने पर फीस में से 500 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक कॉलेज काट सकते हैं। साथ ही यदि फर्जी प्रमाणपत्र होने के कारण कॉलेज दाखिला रद्द करता है तो फीस वापस नहीं की जाएगी। डीयू में पहली कट ऑफ के दाखिले समाप्त हो चुके और शनिवार से दूसरी कट ऑफ के दाखिले शुरू होंगे। अंतिम कट ऑफ आने की तिथि 18 जुलाई को आनी है। सीटें बचने पर और कट ऑफ आने की संभावना है। लिहाजा छात्रों को फीस रिफंड के बारे जानना जरूरी है।  

विज्ञापन

     
दिल्ली विवि में दूसरी कट ऑफ के बाद कॉलेज बदलने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो कि अंतिम कट ऑफ तक जारी रहता है।  फीस रिफंड की जानकारी न होने के कारण कई बार छात्रों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। डीयू की रिफंड पॉलिसी के मुताबिक यदि छात्र 31 जुलाई से पहले या दाखिले के अंतिम दिन के बाद अपना दाखिला रद्द करवाता है तो उसकी फीस में से 500 रुपये काट कर बाकी फीस लौटाई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं छात्र यदि 1 अगस्त के बाद दाखिला रद्द करवाता है तो उसकी जमा फीस में से 1 हजार रुपए काट कर बाकी फीस लौटाई जाएगी।  यदि दाखिले के दौरान कॉलेज व विवि के स्तर पर कोई गड़बड़ी होती है, तो पूरी फीस लौटा दी जाएगी। छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि यदि दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई जाती है या फिर छात्र की ओर से कोई गलत जानकारी दी जाती है तो फीस नहीं लौटाई जाएगी। यदि किसी छात्र को प्रोविजनली दाखिला मिलता है और कंपार्टमेंट या अपने क्वालिफाइंग एग्जाम में अयोग्य होने के कारण उसका दाखिला रद्द हो जाता है तो ऐसे मेें 1000 रुपये काट कर उसकी फीस वापस कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed