फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university declared results of bms bbe bba

बीएमएस, बीबीई, बीबीए के प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित

Fri, 21 Jul 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Jul 2017 10:52 AM IST
सार

जैट में 86.63 फीसदी अंक के साथ प्रबल बने टॉपर 
      
बुधवार को पहली दाखिला सूची जारी, दूसरी सूची 24 जुलाई को  
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली।

विज्ञापन
delhi university declared results of bms bbe bba
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में उपलब्ध बीएमएस, बीबीई, व बीबीए कोर्स में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा जैट(ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जैट में प्रबल गुप्ता ने सर्वाधिक 86.6342 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है।

विज्ञापन


जबकि यशस्वी ने 84.3789 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इन तीनों कोर्सो के दाखिले के लिए गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स को नोडल सेंटर बनाया गया था। तीनों पाठ्यक्रम की 1200 सीटों के लिए 15,839 हजार आवेदन आए थे।
विज्ञापन


देश भर से15,800 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। उल्लेखनीय है कि पहली बार यह प्रवेेश परीक्षा ऑनलाइन करवाई गई थी। जैट परीक्षा से इस बार साक्षात्कार व समूह चर्चा को समाप्त कर दिया गया था। केवल बारहवीं  व जैट परीक्षा के अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के लिए जारी होगी तीन सूची
दाखिले के लिए तीन आवंटन प्रक्रिया चलेगी। पहली आवंटन प्रक्रिया के तहत 19 जुलाई को पहली दाखिला सूची जारी कर दी गई। इस सूची के आधार पर 21 जुलाई व 22 जुलाई को दस्तावेजों का सत्यापन और दाखिला मंजूर होगा।

दूसरी आवंटन प्रक्रिया के तहत 24 जुलाई को दूसरी सूची जारी होगी। दस्तावेजों का सत्यापन और दाखिले मंजूर 25 व 26 जुलाई को होंगे। तीसरी आवंटन प्रक्रिया के तहत 27 जुलाई को तीसरी सूची जारी की जाएगी। जिसके बाद 28 व 29 जुलाई को दस्तावेजों का सत्यापन और दाखिला मंजूर करने की प्रक्रिया होगी।

दस्तावेजों का सत्यापन और दाखिले सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक होंगे। दाखिला मंजूूर हो जाने के बाद छात्र को दाखिला पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी।


फीस वह दाखिला मंजूर हो जाने के दिन से अगले दिन 12 बजे तक जमा करा सकता है। उल्लेखनीय है कि इसी शेड्यूल पर बैचलर ऑफ ऐलिमेंट्री एजुकेशन के दाखिला होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed