{"_id":"598c60b44f1c1b1d608b4d38","slug":"delhi-university-d-ncweb-8th-cutoff-list-is-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीयू कटऑफ : एनसीवेब की आखिरी कटऑफ जारी, 11, 12, व 14 अगस्त को होंगे दाखिले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू कटऑफ : एनसीवेब की आखिरी कटऑफ जारी, 11, 12, व 14 अगस्त को होंगे दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Aug 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड(एनसीवेब) में दाखिले के लिए आखिरी आठवीं कटऑफ जारी हो गई है। इस कटऑफ में दाखिले से चूकने पर यहां पढ़ने का अवसर समाप्त हो जाएगा।
आठवीं कटऑफ की खास बात यह है कि सामान्य के लिए बीए प्रोग्राम व बीकॉम में सातवीं कटऑफ लिस्ट में बंद हुए दाखिले एक बार फिर से खुल गए हैं।
ऐसे में सामान्य के लिए दाखिले के चांस काफी हैं। इस कटऑफ के आधार पर 11, 12 व 14 अगस्त को दाखिला लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि एनसीवेब में लगभग दो हजार सीटें अब भी खाली हैं।

Trending Videos
कटऑफ में 1 से 6 फीसदी तक औसतन गिरावट दिखी
इस कटऑफ में औसतन एक फीसदी से लेकर छह फीसदी तक की गिरावट हुई है। सामान्य के लिए बीए प्रोग्राम में आठ जगह दाखिले फिर खुल गए हैं। जिन कॉलेज सेंटरों में दाखिले खुले हैं वहां सातवीं कटऑफ में दाखिले बंद हो गए थे।
बीए प्रोग्राम में ओबीसी श्रेणी के दाखिलों की बात की जाए तो सभी 26 सेंटरों पर दाखिले खुले हुए हैं। बीए प्रोग्राम में एससी श्रेणी के लिए दाखिले के सीमित अवसर हैं जबकि एसटी श्रेणी के लिए सभी सेंटरों पर 33 प्रतिशत में दाखिला हो जाएगा।
सामान्य के लिए बीकॉम की बात की जाए तो 9 सेंटरों पर दाखिले खुल गए हैं, जहां सातवीं कटऑफ में दाखिले बंद हो गए थे। बीकॉम में ओबीसी, एससी व एसटी श्रेणी के लिए दाखिले के काफी अवसर हैं। एनसीवेब में दाखिले की इच्छुक छात्राओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह आखिरी कटऑफ है। 14 अगस्त के बाद एनसीवेब में दाखिले नहीं होंगे।