{"_id":"582a0aef4f1c1b55368fe5c4","slug":"delhi-university-convocation-on-19-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू का 93वां दीक्षांत समारोह 19 नवंबर को, 700 डिग्री प्रदान की जाएंगी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू का 93वां दीक्षांत समारोह 19 नवंबर को, 700 डिग्री प्रदान की जाएंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय 19 नवंबर को अपना 93वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। डीयू इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस समारोह में वर्ष-2015 में पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्री व मेडल प्रदान किए जाएंगे। समारोह में मुख्य अतिथि को लेकर अब भी असमंजस बरकरार है।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में वर्ष-2015 में पीएचडी, डीएम, एमसीएच समेत अन्य कोर्सेज उत्तीर्ण कर चुके छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। पीएचडी की डिग्री लगभग 700 छात्रों को प्रदान की जाएगी। समारोह में 83 मेडल, पीजी स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले 12 छात्रों को विवि मेडल, एमएससी स्तर के 7 छात्रों को, बीए ऑनर्स के 16 छात्रों को व बीएससी ऑनर्स में 15 छात्रों को मेडल प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं अलग-अलग स्तर पर 35 से अधिक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। गणित (बीए ऑनर्स) में पहले स्थान पर रहने वाली हंसराज कॉलेज की पूजा मित्तल को राय बहादुर बृजमोहन लाल साहेब मेमोरियल गोल्ड अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। पूजा ने 2600 में से 2536 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं सेंट स्टीफंस कॉलेज के शिवम दीक्षित ने बैचलर ऑफ साइंस (फिजिकल साइंस) में 3250 में से 3081 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें माखन लाल गोल्ड मेडल पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन