फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university become digital

दिल्ली विश्वविद्यालय हुआ डिजिटल

Sun, 01 Jan 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jan 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
delhi university become digital
दिल्ली यूनिवर्सिटी

डिजिटल अर्थव्यवस्था की मुहिम में अब दिल्ली विश्वविद्यालय भी शामिल हो गया है। नए साल से डीयू मेें मार्कशीट, डुप्लीकेट डिग्री व अन्य सेवाओं के लिए फीस का भुगतान ऑनलाइन होगा।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय ने एग्जामिनेशन व एकेडमिक ब्रांच से जुड़ी सेवाओं के लिए ऑनलाइन फीस लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए छात्रों को मिस्क फीस पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। उल्लेखनीय है कि इस साल के यूजी-पीजी, एमफिल व पीएचडी दाखिलों में ऑनलाइन माध्यम से ही फीस ली गई थी।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय में वर्तमान में प्रतिलिपि लेने, माइग्रेशन कराने, रीचेकिंग, डुप्लीकेट डिग्री, मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, स्पेशल सर्टिफिकेट लेने, डिग्री व मार्कशीट का सत्यापन कराने के आवेदन के लिए नकद फीस का भुगतान करना पड़ता है। ऑनलाइन फीस भुगतान सेवा 2 जनवरी 2017 से लागू होगी। ऑनलाइन भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड व इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed