फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university and collage lab staff association Demands ban on recruitment from outsiders

DU में लैब सहायक पद के लिए बाहर से हो रही भर्ती पर रोक लगाने की मांग

Wed, 19 Apr 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 19 Apr 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
delhi university and collage lab staff association Demands ban on recruitment from outsiders
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज लैब स्टॉफ एसोसिएशन डुकुल्सा ने कॉलेजों में लैब सहायक केपद पर बाहर से हो रही भर्ती पर रोक लगाने की मांग की है। डुकुल्सा ने इस संबंध में बुधवार को डीयू प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। 

विज्ञापन


डीयू प्रशासन से मांग की गई है जब तक नए भर्ती नियम नहीं आ जाते हैं तब तक लैब सहायक केपद को बाहर से ना भरा जाए। दरअसल कई कॉलेज लैब सहायक की बाहर से भर्ती केलिए प्रक्रिया शुरु कर दी है। इससे लैब में कार्यरत लैब अटेंडेंट में नाराजगी है। 
विज्ञापन


डुकुल्सा केमहासचिव राजेश मेहता के मुताबिक बीते दिनों डुकुल्सा केधरने केदौरान डीयू प्रशासन ने नए भर्ती नियम बनाने के लिए एक संयुक्त कमेटी की घोषणा की थी। बाद में साइंस के लिए एक सब कमेटी की भी बात कही गई। इस सब कमेटी को अपनी रिपोर्ट नब्बे दिनों में देनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब अटेंडेंट से लैब सहायक सौ फीसदी प्रमोशन डुकुल्सा की मांग है। यदि बाहर से लैब सहायक की भर्ती होती है तो नए भर्ती नियमों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। क्योंकि पोस्ट नहीं रहने पर 100 फीसदी पॉरमोशन कैसे हो पाएगा। 


ऐसे में हमारी मांग है कि जिन कॉलेजों में लैब सहायक के लिए बाहर से भर्ती हो रही है, वहां पर नए भर्ती नियम की घोषणा होने तक रोक लगाई जाए। इससे वर्षों से लैब में कार्यरत अटेंडेंट को प्रमोशन का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed