फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University admissions start the race, you know the whole process

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़, जानिए क्या है शुरू से आखिर तक पूरी प्रक्रिया

Wed, 01 Jun 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi University admissions start the race, you know the whole process
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में स्नातक की लगभग 60 हजार सीटों के लिए दाखिले की ऑनलाइन रेस आज दोपहर दो बजे से शुरू होगी। इस बार ऑफलाइन फॉर्म भरने की सुविधा को समाप्त कर दाखिले को पूरी तरह से ऑनलाइन बनाया गया है।

विज्ञापन


डिजिटल इंडिया अभियान पर चलते हुए इस बार पूरी तरह से ऑनलाइन दाखिले शुरू किए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार एक ही फॉर्म के माध्यम से सामान्य-ओबीसी, एससी-एसटी के साथ-साथ कश्मीरी विस्थापित, शहीद विधवाओं की संतान, ईसीए-स्पोर्ट्स व नॉन कालिजिएट के आवेदन भी ऑनलाइन ही होंगे। 
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन 19 जून तक किया जा सकेगा। पहली कट ऑफ 27 जून को आएगी, जिसके बाद दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त तक होगी।  दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण इस बार सभी कॉलेजों की एक दूसरे के दाखिलों पर भी नजर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत इस बार पूरी तरह से दाखिला प्रक्रिया को स्टूडेंट फ्रैंडली बनाया गया है। दाखिले के लिए एक अलग से पोर्टल होगा, जो व्यक्तिगत जानकारी से लेकर फीस जमा कराने के चरणबद्ध तरीके होंगे। 

पोर्टल से आवेदन करने के बाद छात्रों को इसके साथ ही अपने स्कैन दस्तावेज ऑनलाइन ही अपलोड करने होंगे। उसके बाद एक पेज सामने आएगा। जिसमें उन्हें कोर्स का चयन करना होगा। 

इस बार जारी होगी केवल पांच कट ऑफ लिस्ट

Delhi University admissions start the race, you know the whole process
दिल्ली विश्वविद्यालय

छात्र यदि दस्तावेज अपलोड नहीं करेंगे तो अगले चरण पर जाने से पहले एक विकल्प आएगा कि क्या उन्होंने स्वयं सत्यापित दस्तावेज किए हैं। फीस जमा कराने के लिए कॉलेज से छात्र को स्लिप मिलेगी, जिसके आधार पर वह ऑनलाइन ही कोर्स के मुताबिक फीस का भुगतान करेगा। यह जानकारी सभी कॉलेजों तक पहुंच जाएगी कि किस छात्र ने किस कॉलेज के किस कोर्स में दाखिला लिया है।  

ज्यादा दाखिले की परेशानी होगी कम
हर बार कॉलेजों को सीटों से ज्यादा दाखिले की परेशानी होती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। केवल पांच कट ऑफ ही जारी की जाएगी। इसके बाद सीटें खाली रहने पर कॉलेज अपने स्तर पर कॉलेज, कोर्स व केटेगिरी के आधार पर सीटों की जानकारी डीयू पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

जिन्होंने 1 जून से 19 जून के बीच आवेदन कराया होगा, वहीं खाली सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगे। खाली सीटों पर आवेदन के लिए छात्रों को तीन दिन मिलेंगे। इन आवेदनों के आधार पर कॉलेज एक मेरिट लिस्ट तैयार करेंगे। 

जिनका नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें दाखिले के लिए दो दिन मिलेंगे। सीटें खाली रहने पर तीन मेरिट निकाली जाएगी। खास बात यह है कि यदि छात्र अपना दाखिला रद्द करना चाहता है तो वह कॉलेज जाकर इसके लिए आवेदन करेगा। जहां से कॉलेज उसका दाखिला रद्द कर ऑनलाइन जानकारी देगा। 

इस तरह से सभी कॉलेजों को ऑनलाइन ही पता चल जाएगा कि छात्र ने अपना दाखिला रद्द कराया है। ऐसे में हर कॉलेज एक दूसरे के दाखिलों पर नजर रख सकेंगे और सीटों से ज्यादा दाखिले नहीं हो पाएंगे।  

सभी कॉलेजों की एक दूसरे के दाखिलों पर रहेगी नजर

Delhi University admissions start the race, you know the whole process
दिल्ली विश्वविद्यालय
ऐसी होगी दाखिला पॉलिसी
डीयू के कॉलेजों में दाखिले के लिए लागू बेस्ट फोर का फॉर्मूला लागू होगा। बेस्ट फोर में एक भाषा व तीन एकेडमिक विषयों को शामिल किया जा सकेगा। डीयू के एकेडमिक विषयों की सूची में इस बार लीगल स्टडी को भी जगह दी गई है। 

इस सूची में ऐसे एकेडमिक विषय होंगे, जिन्हें बेस्ट फोर में शामिल किया जाएगा। यह लिस्ट सभी कॉलेजों के लिए एक समान होगी। यदि कोई छात्र इस सूची के इतर किसी विषय को बेस्ट फोर में शामिल करता है तो उसके अंकों में 2.5 फीसदी के हिसाब से 10 अंकों की कटौती होगी।  

स्ट्रीम में बदलाव करने पर पांच फीसदी की कटौती
डीयू में दाखिले के लिए नियम बीते साल के नियमों के समान ही है। यदि कोई छात्र अपनी स्ट्रीम में बदलाव करता है तो उसके पांच फीसदी की कटौती होगी। मसलन यदि कोई साइंस का छात्र कॉमर्स के विषयों को पढ़ना चाहता है तो उसके पांच फीसदी कटेंगे। 

मसलन किसी छात्र के साइंस में 90 फीसदी अंक हैं और वह कॉमर्स में दाखिला लेता है तो उसका दाखिला 95 फीसदी पर होगा। इसी तरह से यदि कोई छात्र आर्ट्स से कॉमर्स में जाता है तो उसके पांच फीसदी अंक काटे जा सकते हैं। इस बार भी बीकॉम ऑनर्स व इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए गणित विषय को अनिवार्य बनाया गया है। 

छात्राओं को अधिकतम एक फीसदी की राहत
बीते वर्षों में देखने में आता है कि कुछ कॉलेज छात्राओं को दाखिले के लिए दो से पांच फीसदी तक की छूट प्रदान करते हैं। इस बार छात्राओं को मिलने वाली इस छूट में कटौती की गई है। 

पहली कट ऑफ में चूके तो दूसरी सूची में मिलेगा चांस

Delhi University admissions start the race, you know the whole process
दिल्ली विश्वविद्यालय

लगभग 25 कॉलेज छात्राओं को अधिकतम एक फीसदी तक की छूट प्रदान करेंगे। इसकी जानकारी कॉलेजों को डीयू प्रशासन को देनी होगी। एक फीसदी से अधिक की छूट कॉलेज नहीं दे सकेंगे।   

पहली कट ऑफ में चूके, दूसरी सूची में मिलेगा चांस
डीयू दाखिला प्रक्रिया में इस बार भी पहली कट ऑफ में दाखिला लेने से चूके छात्रों को दूसरी कट ऑफ में दाखिला मिल जाएगा। हालांकि इस तरह के दाखिले का अवसर दूसरी कट ऑफ के अंतिम दिन ही छात्रों को मिलेगा। 

यह अवसर भी तभी मिलेगा जब उस कॉलेज व कोर्स में सीटें बची होंगी। इसी तरह जो दूसरी में दाखिला लेने से चूकेगा उसे तीसरी में मौका मिल जाएगा। अन्य कट ऑफ के लिए यही सिस्टम रहेगा।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म से 55 कोर्सेज में आवेदन 
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए भरे जाने वाले ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म में 55 कोर्सेज का विकल्प छात्रों के लिए होगा। इस तरह एक ही बार में कई कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकेगा।  चूंकि इस बार दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। ऐसे में छात्रों की सहूलियत के लिए एक विस्तृत रूप में इंर्फोमेशन बुलेटिन तैयार किया गया है। 

डीयू एडमिशन 2016-17 गाइडलाइंस की एबीसी

Delhi University admissions start the race, you know the whole process
दिल्ली यूनिवर्सिटी

डीयू दाखिला प्रवक्ता डॉ सुनैना ने बताया कि इंफोर्मेशन बुलेटिन में काफी विस्तृत जानकारी छात्रों को मिलेगी। उसमें इस तरह से एफएक्यूएज डाले गए हैं जिससे कि छात्र की हर समस्या का समाधान हो जाएगा। 

डीयू एडमिशन 2016-17 गाइडलाइंस की एबीसी
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन                                      1 जून से 19 जून
ऑनलाइन फॉर्म की कीमत एक समान
सामान्य व ओबीसी                                          100 रुपये
एससी-एसटी व पीडब्लयूडी                                  50 रुपये 
स्पोर्ट्स फीस व ईसीए                                        100 रुपये

कटऑफ लिस्ट कब-कब
पहली लिस्ट                                              27 जून (नौ बजे)
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी                 27 से 29 जून (1 बजे तक)
दूसरी लिस्ट                                               1 जुलाई (नौ बजे) 
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी                 1 जुलाई से 4 जुलाई
तीसरी लिस्ट                                             7 जुलाई(नौ बजे)
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी                7 जुलाई से 9 जुलाई
चौथी लिस्ट                                              12 जुलाई(नौ बजे)
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी               12 जुलाई से 14 जुलाई
पांचवीं लिस्ट                                            16 जुलाई(नौ बजे)
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी                16 जुलाई से 19 जुलाई

दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी का समय
सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक
शाम की पाली के कॉलेजों में शाम 4 बजे से 7 बजे तक 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed