{"_id":"57dadb614f1c1bd949d47a0c","slug":"delhi-university-admissions-are-up-22-sol","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय के एसओएल में 22 तक होंगे दाखिले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय के एसओएल में 22 तक होंगे दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में 22 सितंबर तक दाखिले होंगे। पहले यह दाखिले 15 सितंबर को समाप्त होने थे। एसओएल में उपलब्ध पांच कोर्स (बीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र व बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) के लिए 15 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन
1 से 15 सितंबर तक 200 रुपये लेट फीस के साथ यहां दाखिला लिया जा सकता था, लेकिन बड़ी संख्या में अब भी ऐसे छात्र हैं, जो दाखिला नहीं ले पाए। ऐसे में प्रशासन ने छात्रों को राहत प्रदान करते हुए दाखिले की तिथि को बढ़ाया है। एसओएल में अब तक करीब 1 लाख 20 हजार छात्र दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन
एसओएल के सहायक रजिस्ट्रार (दाखिला) ओपी तंवर के मुताबिक, अंडर ग्रेजुएट स्टर के दाखिले के लिए 14 सितंबर तक 1,99,120 छात्र पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें से 71,212 ऐसे छात्र हैं, जो ऑनलाइन पंजीकरण तो करा चुके हैं लेकिन फीस जमा नहीं कराई है।
विज्ञापन
दाखिला तिथि बढ़ाए जाने से ऐसे छात्र 22 सितंबर तक फीस जमा करा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि एसओएल में बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर के छात्र दाखिला लेते हैं।