फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university admission starts all needed information given to students

डीयू एडमिशन की बंपर ओपनिंग, एक्सपर्ट ने सुझाया समस्याओं के समाधान का रास्ता

Tue, 23 May 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 May 2017 09:31 AM IST
सार

प्रेजेंटेशन के जरिए दी गई ऑनलाइन दाखिले व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी 
डीयू में ओपन डेज की ओपनिंग 
-एक्सपर्ट टीम ने दी दाखिले से जुड़ी जानकारियां      
-प्रेजेंटेशन के जरिए दी गई ऑनलाइन दाखिले व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी       
-एक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में जितने चाहे कोर्स का चयन कर सकते हैं      
-छात्रों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे 
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 22 मई  

विज्ञापन
delhi university admission starts all needed information given to students

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में ऑनलाइन दाखिले के संबंध में जानकारी देने के लिए ओपन डेज की बंपर ओपनिंग हो गई। पहले दिन ही दाखिले से जुड़ी जानकारी लेने के लिए छात्रों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ओपन डेज दो सत्रों में आयोजित किए गए। हर सत्र की शुरुआत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देकर की गई। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा व डॉ. अमृता बजाज ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


इन सत्रों में छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन कोर्सेज, अंकों में कटौती, स्पोर्ट्स व ईसीए, कोर्स कॉम्बिनेशन, ऑनलाइन फीस, कोर्स का चयन, व अन्य जानकारी ली। छात्रों को बताया गया है कि इस बार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को स्टूडेंट फ्रैंडली बनाया गया है। आवेदन प्रक्रिया 12 जून तक जारी रहेगी लिहाजा छात्र फॉर्म भरने में जल्दबाजी ना करें। एक-एक जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही फॉर्म को तसल्ली से भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन डेज में किए गए सवाल

delhi university admission starts all needed information given to students
du admission

1. ऑनलाइन फॉर्म में एक साथ कितने कोर्स का चयन किया जा सकता है?       
उत्तर-डीयू में इस बार पूरी तरह से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया है। ऑनलाइन फॉर्म में एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि जितने चाहे कोर्स का चयन कर सकते हैं। छात्र को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह अपनी रुचि का के अनुसार ही विषय का चुनाव करें।       
2. गणित नहीं पढ़ा है, बीएमएस कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है?      
उत्तर-बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस) के लिए गणित पढ़ा होना जरुरी है। यदि बाहरवीं में गणित विषय नहीं पढ़ा है तो बीएमएस में दाखिला नहीं लिया जा सकता। गणित बीएमएस की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में शामिल है।       
3. यदि ऑनलाइन आवेदन करते समय फॉर्म में गलती हो जाए तो क्या दूसरा फॉर्म भरा जा सकता है?      
उत्तर-डीयू में इस बार फॉर्म में ऐसी व्यवस्था की गई है कि कोई भी छात्र एक से ज्यादा फॉर्म नहीं भर सकेगा। यदि वह फॉर्म भरने का प्रयास भी करेगा तो सिस्टम उसके फॉर्म को स्वीकार नहीं करेगा। यदि फॉर्म में गलती हो जाए तो जब चाहे वह अपनी गलती में सुधार कर सकता है।       
4. क्या किसी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स विषय को बेस्ट ऑफ फोर विषयों में शामिल किया जा सकता है?      
उत्तर- जी हां, आप इस विषय को शामिल कर सकते हैं लेकिन यह ध्यान रखना हो कि इसके लिए आपकेअंकों में 2.5 फीसदी के हिसाब से 10 अंकों की कटौती होगी।       
5. क्या फिजिक्स ऑनर्स में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला होता है?      
उत्तर-डीयू में फिजिक्स ऑनर्स में प्रवेश परीक्षा से नहीं बल्कि कट ऑफ केआधार पर दाखिला होगा। इसकेलिए छात्र के पास पीसीएम(फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) का होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed