फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university admission process starts for professional courses

डीयू के प्रोफेशनल कोर्स के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Sun, 18 Jun 2017 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Jun 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
delhi university admission process starts for professional courses
डेमो - फोटो : demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए नौ यूजी प्रोफेशनल कोर्सेज की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार देर रात शुरू हो गई। विद्यार्थी डीयू दाखिला पोर्टल डीयू.एसी.इन पर जाकर इन कोर्सेज के लिए सेंट्रलाइज्ड आवेदन फॉर्म से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रोफेशनल कोर्सेज में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है। इसके साथ गाइडलाइंस व प्रोसपेक्ट्स भी जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म बेहद ध्यान से भरने की सलाह दी है, क्योंकि फॉर्म जमा कराने के बाद आवेदन में सुधारने या कुछ अतिरिक्त जोडने का अवसर विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

      
मालूम हो कि प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा 18 शहरों में आयोजित की जाएगी। इन नौ प्रोफेशनल कोर्सेज बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स, बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंशियल इनवेस्टमेंट एनॉलिसिस बीबीए (एफआईए), बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज व सोशल साइंस, बीटेक इंर्फोमेशन टैक्नोलॉजी एंड मैथमेटिकल इनोवेशन, बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (बी.एल.एड), बीएससी फिजिकल एजुकेशन (हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), बीए ऑनर्स मल्टीमीडिया व मॉस कम्यूनिकेशन, की प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को अलग से फीस का भुगतान करना होगा। प्रशासन ने अभी इन कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा तिथियां जारी नहीं की है। परीक्षा से पहले ऑनलाइन ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed