{"_id":"59341ecb4f1c1b490dbdbd71","slug":"delhi-university-admission-portal-not-working-properly","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के दाखिला पोर्टल पर दावों के अनुरूप नहीं मिल रही सेवा ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू के दाखिला पोर्टल पर दावों के अनुरूप नहीं मिल रही सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में दो लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके है। इसमें 54 हजार से ज्यादा ने अपनी फीस जमा कराने के साथ अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर चुके है, मगर अभी छात्रों को डीयू के दावों के अनुरूप सेवाएं नहीं मिल रही है। डीयू को दस्तावेज अपलोड करने में दिक्कत है। वहीं डीयू ने कहा था कि सीबीएसई का रिजल्ट खुद अपलोड होगा वह भी अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
दरअसल डीयू प्रशासन ने दावा किया था कि इस बार दाखिला पोर्टल पर सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को अपने अंक नहीं मिलने होंगे। बोर्ड, रोल नंबर और वर्ष डालते ही सीबीएसई बोर्ड के छात्रों का अंक अपने आप आ जाएगा। मगर आवेदन शुरू हुए 13 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक यह सुविधा छात्रों को नहीं मिल रही है। दूसरे बोर्ड के छात्रों की तरह सीबीएसई बोर्ड के छात्र भी अपने अंकों की डिटेल खुद भर रहे है।
विज्ञापन
डीयू का कहना है कि उनका सीबीएसई के साथ टाइप हुआ था। सीबीएसई ने उन्हें रिजल्ट की सीडी भी मिल गई है। मगर सीबीएसई से हमें 70:30 के रेशियो (थ्यौरी 70 और 30 प्रैक्टिकल) में देने की बात हुई थी। मगर उन्होंने हमे जो रिजल्ट उपलब्ध कराया है वह माक्र्स के 100 नंबर के फारमेट में दिया गया है। इसलिए यह शुरू नहीं हो पाया है। अगर इसे नए फारमेंट ब बदलेंगे तो उससे ज्यादा समय लगेगा।
विज्ञापन
डीयू का कहना है कि छात्रों को दाखिले के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत ना हो वेबसाइट पर इनफॉरमेंश बुलेटिन अपलोड कर दिया गया है। डीयू ने यह बुलेटिन भी आवेदन शुरू होने के 10 दिन बाद अपलोड किया है। जिससे छात्रों को जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। मगर अब वह इनफारमेशन बुलेटिन से सभी जानकारी ले सकते है।