{"_id":"594d47404f1c1b87388b45d4","slug":"delhi-university-admission-on-first-cut-off-list-begins-from-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: डीयू में शनिवार से रफ्तार पकड़ेगी दाखिले की दौड़ ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिशन एडमिशन: डीयू में शनिवार से रफ्तार पकड़ेगी दाखिले की दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 60 हजार सीटों के लिए दाखिला रेस आज से फिर रफ्तार पकड़ेगी। शनिवार को पहली कट ऑफ के जारी होने के साथ ही दाखिले शुरू हो जाएंगे। वैसे तो छात्र-छात्राएं विभिन्न माध्यमों के जरिए पहले ही कट ऑफ लिस्ट की जानकारी ले लेंगे, लेकिन फिर भी छात्र अपनी तसल्ली के लिए कॉलेज नोटिस बोर्ड पर कट ऑफ जरूर देखेंगे।
विज्ञापन
प्रशासन की छात्रों को सलाह है कि पहली कट ऑफ के आधार पर जिन छात्रों को दाखिला मिले वहां दाखिला ले लें। पहली कट ऑफ के दाखिलों के लिए छात्रों को चार दिन मिलेंगे। इस तरह से छात्र 24, 26, 27 व 28 जून तक दाखिला ले सकेंगे। छात्रों को कॉलेज के बजाय कोर्स को महत्व देना होगा। पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिला नहीं होने पर छात्र निराश न हों। वह दूसरी सूची की प्रतीक्षा करें, जिसमें उनका दाखिला संभव है।
विज्ञापन
बीते साल की तरह ही इस बार भी दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। ऐसे में छात्रों को कॉलेजों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। कट ऑफ जारी होने के बाद यदि वह किसी भी कोर्स में दाखिले के योग्य बन रहे हों तो उन्हें दाखिला पोर्टल पर जाकर कॉलेज व कोर्स का चयन करना होगा। छात्रों को कॉलेज केवल अपने दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी के लिए जाना होगा।
विज्ञापन
कॉलेज कट ऑफ देखने व दस्तावेज जांचने के बाद ऑनलाइन ही छात्रों का दाखिला मंजूर करेगा। उसके बाद छात्र को फीस जमा कराने के लिए स्लिप जारी की जाएगी। छात्र को दाखिले के लिए मिले 4 दिनों में फीस का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा। दाखिले के लिए मिले दिनों के बाद चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक भी छात्र फीस जमा करा सकते हैं। छात्र दाखिले के पहले दिन सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर जाएं। दस्तावेज की जांच सही पाए जाने पर ही उनका दाखिला पक्का होगा।
कट ऑफ जारी होने की तिथियां
पहली लिस्ट 24 जून
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी 24 जून से 28 जून
दूसरी लिस्ट 1 जुलाई
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी 1 जुलाई से 4 जुलाई
तीसरी लिस्ट 07 जुलाई
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी 07 जुलाई से 10 जुलाई
चौथी लिस्ट 13 जुलाई
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी 13 जुलाई से 15 जुलाई
पांचवीं लिस्ट 18 जुलाई
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी 18 जुलाई से 19 जुलाई
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी का समय
सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक
शाम की पाली के कॉलेजों में शाम 4 बजे से 7 बजे तक