{"_id":"596cda964f1c1b71518b46bc","slug":"delhi-university-admission-ncweb-issued-fourth-cut-off-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एडमिशन: एनसीवेब की चौथी कट ऑफ जारी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली एडमिशन: एनसीवेब की चौथी कट ऑफ जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:31 AM IST
सार
बीकॉम पर बीए प्रोग्राम पड़ रहा भारी
- बीए प्रोग्राम के दाखिले सामान्य व एससी श्रेणी के लिए एक सेंटर पर बंद
- कट ऑफ में औसतन एक से आठ फीसदी की गिरावट
- कॉलेज सेंटरों पर दाखिले 18 व 19 जुलाई को होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कोलिजिएट वूमेंस एजूकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2017 के दाखिलों के लिए चौथी कटऑफ जारी कर दी है। बीए प्रोग्राम, बीकॉम प्रोग्राम पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (एसपीएम) में बीए प्रोग्राम के लिए सामान्य व एससी श्रेणी के लिए दाखिले बंद हो गए हैं। इसी तरह से जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (जेडीएम) में भी एससी श्रेणी में बीए प्रोग्राम के दाखिले बंद हो गए हैैं। जबकि अभी भी बीकॉम प्रोग्राम में सभी 26 सेंटरों पर दाखिले की गुंजाइश है।
विज्ञापन
बीए प्रोग्राम व बीकॉम प्रोग्राम की कटऑफ में औसतन गिरावट की बात की जाए तो एक फीसदी से लेकर आठ फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। इस कटऑफ के आधार पर 18 व 19 जुलाई को दाखिला लिया जा सकेगा। जिस तरह से एनसीवेब में दाखिले की रफ्तार है, उससे प्रशासन दो से तीन कटऑफ और जारी कर सकता है।
विज्ञापन
बीए व बीकॉम में अधिकतर सेंटरों पर एसटी श्रेणी के छात्रों का दाखिला तीसरी कटऑफ में 33 फीसदी पर हुआ। अब चौथी कटऑफ में मिरांडा हाउस व हंसराज कॉलेज में एसटी श्रेणी के छात्र बीए प्रोग्राम में दाखिला 33 फीसदी पर ले सकते हैं। इन दोनों कॉलेजों ने इस श्रेणी के लिए सात फीसदी की गिरावट की है।
वहीं, बीए प्रोग्राम में सबसे अधिक गिरावट की बात जाए तो अदिति महाविद्यालय ने सामान्य श्रेणी के लिए आठ फीसदी तक कटऑफ को गिराया है। बीए प्रोग्राम में ओबीसी श्रेणी के लिए गिरावट एक फीसदी से 6 फीसदी की है।
जबकि एससी श्रेणी में यह गिरावट 1 से 7 फीसदी तक की है। एसटी श्रेणी के छात्रों का दाखिला अधिकतर सेंटरों पर 33 फीसदी पर हो जाएगा। बीकॉम में सामान्य, ओबीसी व एससी श्रेणी के लिए गिरावट 2 से 7 फीसदी की है।