{"_id":"5920611c4f1c1bd710f230d8","slug":"delhi-university-admission-information-available-on-portel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कॉलेज नहीं कर सकेंगे दाखिला न देने का बहाना ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब कॉलेज नहीं कर सकेंगे दाखिला न देने का बहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
DU
- फोटो : SOURCE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज इस बार छात्रों को दाखिला नहीं देने का बहाना नहीं बना सकेंगे। बीते साल से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन से ऐसा प्रावधान किया है कॉलेजों ने दाखिले को किस समय मंजूरी दी इसका समय फॉर्म में आ जाएगा। इस तरह से कॉलेज दाखिला मंजूरी को लेकर झूठ नहीं बोल पाएगा। बीते साल से ऑनलाइन व्यवस्था के तहत कॉलेज को दाखिले की मंजूरी भी ऑनलाइन ही देनी थी। इस बार भी ऐसा ही है लेकिन इसकेसाथ ही इस बार उन्होंने दाखिले को किस समय मंजूरी दी इसकी जानकारी दाखिला पोर्टल पर आ जाएगी।
विज्ञापन
बीते साल ऐसा देखने में आया था कि कॉलेज की ओर से कहा जा रहा था कि उसने दाखिले को मंजूर कर दिया लेकिन मुख्य पोर्टल पर इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी। ऐसे में छात्रों को दाखिले के लिए काफी चक्कर लगाने पड़े थे। लेकिन इस बार जैसे ही कॉलेज की ओर से दाखिले को ऑनलाइन मंजूर किया जाएगा तो मुख्य पोर्टल पर प्रशासन को पता चल जाएगा कि कॉलेज की ओर से किस समय दाखिले को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
स्टीफंस सहित चार अल्पसंख्यक कॉलेजों का भी भरना होगा फॉर्म
बीते साल जीसस एंड मैरी व सेंट स्टीफंस कॉलेज अपना अलग आवेदन फॉर्म लेकर आए थे। इस बार भी उनका अलग फॉर्म होगा लेकिन इस फॉर्म से पहले छात्रों को डीयू का आवेदन फॉर्म भरना होगा। यहां से उन्हें एक नंबर मिलेगा जिसका इस्तेमाल उन्हें जीसस एंड मैरी व सेंट स्टीफंस कॉलेज के आवेदन फॉर्म भरने के लिए करना होगा। चार अल्पसंख्यक कॉलेज गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, माता सुंदरी, श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज इस बार अपना एक कॉमन फॉर्म लेकर आ रहे हैं। इन कॉलेजों में छात्रा को दाखिला लेने के लिए इस कॉमन फॉर्म से पहले डीयू का आवेदन फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन होगा शिकायतों का निपटारा
डीयू में इस बार छात्रों की ग्रीवांस (शिकायतों) का निपटारा ऑनलाइन होगा। डीयू ने एक ऑनलाइन ग्रीवांस सिस्टम तैयार किया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर राजेश टंडन ने बताया कि दाखिले व आवेदन से जुड़ी कई ग्रीवांस छात्रों की होती हैं। बीते साल तक इनके लिए छात्रों को कैंपस आना होता था लेकिन इस बार यह सब ऑनलाइन होगा। छात्र अपनी शिकायत ऑनलाइन देगा जिसका निपटारा 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन देने का प्रयास रहेगा। दाखिले से जुड़ी जानकारी के लिए डीयू ने एक हेल्पलाइन नंबर 011-27006900 भी जारी किया है।