फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university admission information about second cut off

डीयू में दूसरे कटऑफ के लिए सोमवार से फिर शुरू होंगे दाखिले  

Mon, 03 Jul 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
delhi university admission information about second cut off
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के दूसरे कटऑफ में सोमवार से फिर दाखिले शुरू हो जाएंगे। छात्रों के पास दूसरे कटऑफ के आधार पर मंगलवार तक दाखिले का मौका होगा। डीयू का कहना है कि जिन छात्रों को दूसरे कटऑफ में मौका मिला है वह दाखिला लेकर अपनी सीट पक्की कर लें।

विज्ञापन


तीसरे कटऑफ में मौके का इंतजार ना करे। अगर तीसरे कटऑफ में मौका मिलता है तो वह पहले हुए दाखिले को रद्द कराकर वहां जा सकते हैं। डीयू में दूसरे कटऑफ आने के बाद से जिस तरह पहली कटऑफ में हुुए दाखिले रद्द हो रहे है उससे उम्मीद है कि तीसरे कटऑफ में छात्रों को और मौके मिलेंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह आठ प्रोफेशनल स्नातक पाठ्यक्रम के परिणाम आने वाले है। परिणाम आने के बाद बी.कॉम, इकोनॉमिक्स ऑनर्स जैसे पाठ्यक्रम के छात्र दाखिले के लिए वहां जाएंगे। जिससे पहली और दूसरी कटऑफ में हुए दाखिले रद्द होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे और चौथी कटऑफ में छात्रों को पास दाखिले का मौका बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि डीयू में बी.कॉम में दूसरे कटऑफ आने के बाद 50 से ज्यादा दाखिले एक-एक कॉलेज में रद्द हुए है। इससे साफ है कि तीसरे कटऑफ में छात्रों के पास दाखिले के लिए कई विकल्प मौजूद होंगे। इसके साथ कटऑफ में गिरावट भी दर्ज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed