{"_id":"5766d91f4f1c1bdd5a11bb0d","slug":"delhi-university-admission-for-reservations-for-delhi-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी दाखिले में दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षण की मांग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी दाखिले में दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षण की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिलों में दिल्ली के छात्रों को प्राथमिकता की मांग को लेकर मावलंकर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों के माता-पिता भी शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संयोजन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद विजय गोयल ने किया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार से संबंधित डीयू से संबद्ध 18 कॉलेजों में 85 प्रतिशत दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षण की मांग की गई। इसके साथ ही कट-ऑफ लिस्ट में दिल्ली के स्कूलों से पास होने वाले छात्रों को 5 प्रतिशत रियायत की भी मांग की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर विजय गोयल ने कहा कि बिहार व अन्य प्रदेशों से जो छात्र नकल करके ज्यादा अंक लेकर आ रहे हैं, उनको रोकने के लिए यूनिवर्सिटी में एक योग्यता परीक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति बन रही है, उसकी जो रिपोर्ट आई है, उसमें उनकी ही बात का समर्थन किया गया है कि पूरे देश में एक योग्यता परीक्षा होनी चाहिए, जिसको पास करना अनिवार्य हो। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर इस बात का दबाव डालेंगे कि शिक्षा नीति की रिपोर्ट की इस योग्यता परीक्षा वाले बिंदु को जरूर स्वीकार किया जाना चाहिए।