{"_id":"57adedbf4f1c1bff1aee43ac","slug":"delhi-university-admission-ansiveb-off-fees-will-be-credited-to-12-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय के एनसीवेब में दाखिले बंद, 12 बजे तक जमा होगी फीस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय के एनसीवेब में दाखिले बंद, 12 बजे तक जमा होगी फीस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कालिजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड में 15 जुलाई से शुरू हुए दाखिले अब बंद हो गए हैं। एनसीवेब की छठवीं व आखिरी कट ऑफ के दाखिले शुक्रवार को खत्म हो गए।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक छात्रों को फीस जमा करानी थी। जिसके बाद इन दाखिलों को बंद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस बार एनसीवेब के सेंटरों में इजाफा किए जाने के कारण सीटें बढ़ी थीं।
विज्ञापन
जिसके कारण पांच कट ऑफ के बाद भी छठवीं लिस्ट निकाली गई थी। छठवीं लिस्ट में भी दाखिले के लिए 700 सीटें खाली थीं। सूत्र बताते हैं कि दो दिनों में 700 सीटों पर तो दाखिले नहीं हुए।
विज्ञापन
इस कारण सीटें बचना तय है। लेकिन प्रशासन बची सीटों पर फिर से दाखिला लेकर दाखिला प्रक्रिया को जारी नहीं रखना चाहता है। ऐसे में अन्य कोई कट ऑफ न निकलने का निर्णय लिया गया है।